scorecardresearch
 

झगड़े का वीडियो बना रंजिश की वजह? चंडीगढ़ में 17 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या

चंडीगढ़ के सेक्टर 22 में ऑटोरिक्शा से जा रहे 17 वर्षीय छात्र नैतिक पर बाइक सवार दो लोगों ने गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ. पुलिस को शक है कि वारदात छात्रों के दो गुटों के हालिया झगड़े और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए जाने से जुड़ी है.

Advertisement
X
17 साल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई (Representational)
17 साल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई (Representational)

चंडीगढ़ में सरेआम 17 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई. सेक्टर 22 में गुरुवार शाम 11वीं के छात्र नैतिक पर सरेआम हमला किया गया. घटना के वक्त नैतिक ऑटोरिक्शा से जा रहा था. पुलिस को शक है कि यह वारदात नाबालिगों के दो गुटों के बीच हाल में हुए झगड़े का नतीजा हो सकती है.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गुरुवार को बाइक सवार दो लोग ऑटोरिक्शा के पास पहुंचे और नैतिक पर गोलियां चला दीं. गोलीबारी में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया. वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं.

पुलिस के मुताबिक, गोली लगने के बाद नैतिक को अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हमले के दौरान घायल हुए दूसरे शख्स के बारे में पुलिस ने जानकारी नहीं दी है. अब इस मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है. 

यह भी पढ़ें: मुंबई: 10 साल की बच्ची पर 2 साल की मासूम की हत्या का आरोप, छोटी उम्र में क्यों हिंसक हो जाते हैं बच्चे? 

पहले दो गुटों के बीच हुआ था विवाद

जांच में सामने आया है कि छात्रों के दो गुटों के बीच हाल में झगड़ा हुआ था. एक गुट ने इस झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इससे दूसरा गुट नाराज हो गया था और उसने कथित तौर पर बदला लेने की कोशिश की.

Advertisement

अब पुलिस इस गोलीबारी की घटना को दोनों समूहों के झगड़े से जोड़कर देख रही है. हालांकि, अभी तक इसे लेकर कोई अंतिम नतीजा नहीं निकाला गया है. मामले की आगे की जांच जारी है और हिरासत में लिए गए संदिग्धों से वारदात के बारे में सवाल किए जा रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement