scorecardresearch
 

तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली दुल्हन, जेवर लेकर हुई फरार... AAP नेता के साथ फ्रॉड

फतेहगढ़ साहिब में आम आदमी पार्टी के नेता अमरिंदर सिंह के साथ शादी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. आरोप है कि मनविंदर कौर ने खुद को कुवांरी और PCS अधिकारी बताकर शादी की, जबकि वो पहले से तलाकशुदा और एक बच्चे की मां है. पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
AAP नेता ने पत्नी पर PCS अधिकारी होने का दावा करके शादी करने का आरोप लगाया. (Photo- ITGD)
AAP नेता ने पत्नी पर PCS अधिकारी होने का दावा करके शादी करने का आरोप लगाया. (Photo- ITGD)

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में आम आदमी पार्टी के नेता के साथ शादी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक महिला को कुवांरी और PCS अधिकारी बताकर शादी करवाई गई. लेकिन जांच में उसके पहले से तलाकशुदा होने और एक बच्चे की मां होने की बात सामने आई.

दरअसल मंडोफल निवासी और सरहिंद मार्केट कमेटी के चेयरमैन अमरिंदर सिंह ने पुलिस को इसकी शिकायत दी. पुलिस ने आरोपी महिला मनविंदर कौर समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

शिकायत के मुताबिक, गलत जानकारी देकर 10 फरवरी 2026 को अमरिंदर सिंह की शादी मनविंदर कौर के साथ करवाई गई. शादी के बाद जब अमरिंदर सिंह को शक हुआ तो उन्होंने मामले की पड़ताल की.

(Photo- ITGD)

तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली दुल्हन

शिकायतकर्ता का आरोप है कि मनविंदर कौर पहले से तलाकशुदा है, उसका एक बच्चा भी है और वो किसी सरकारी पद या PCS अधिकारी के रूप में कार्यरत नहीं है. अमरिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि महिला और उसके परिवार ने उसकी असली पहचान और बैकग्राउंड छिपाकर उसके साथ धोखाधड़ी की.

Advertisement

वहीं, थाना फतेहगढ़ साहिब के प्रभारी रूपिंदर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच के बाद मनविंदर कौर, उसके भाई तरलोचन सिंह, मां अमरजीत कौर और ताऊ के बेटे नरेंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. FIR में मनविंदर की भाभी बरुपिंदर कौर और तरन तारन निवासी पूर्व सरपंच सुखमंदर सिंह राणा का नाम भी शामिल है. पुलिस के मुताबिक मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और आगे की कार्रवाई जारी है.

सोना और सामान लेकर फरार
 

फतेहगढ़ साहिब के डीएसपी कुलबीर सिंह संधू ने बताया कि अमनिंदर सिंह शिकायत में आरोप लगाया है कि मनिंदर कौर ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर साल 1980 से 1992 तक का जन्म प्रमाण पत्र बनवाया था. इसके साथ ही आधार कार्ड और पैन कार्ड में बदलाव करवाया. शिकायतकर्ता का आरोप है कि महिला जाते समय उनका कुछ सोना और दूसरे सामान भी लेकर गई.

यह भी पढ़ें: मुंबई में करोड़ों की धोखाधड़ी, दिल्ली में गिरफ्तारी... साइबर ठगी के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़

उन्होंने अपील की है कि अगर कोई व्यक्ति इस मामले को लेकर फर्जी अफवाहें फैलाता है, जाली खबरें बनाता है या उन्हें आगे फॉरवर्ड करता है, तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement