scorecardresearch
 

'बीजेपी का हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता, हरियाणा में पूरी सरकार ही घुसपैठिया', राहुल गांधी का हमला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भारतीय जनता पार्टी और पिछले दिनों हुए चुनावों को लेकर तथाकथित 'वोट चोरी' पर तीखा हमला किया है.

Advertisement
X
 राहुल गांधी ने बीजेपी पर फिर लगाया 'वोट चोरी' का आरोप (File Photo: ITG)
राहुल गांधी ने बीजेपी पर फिर लगाया 'वोट चोरी' का आरोप (File Photo: ITG)

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक हमलावर पोस्ट साझा करते हुए बीजेपी पर एक बार फिर से 'वोट चोरी' का आरोप लगाया है. राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा कि वोट चोरी के जरिए कभी सीटें चुराई जाती हैं, तो कभी पूरी की पूरी सरकार ही हड़प ली जाती है. उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि लोकसभा में बीजेपी के जो 240 सांसद हैं, उनमें से मोटे तौर पर हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता है.

राहुल ने तंज कसते हुए सवाल किया कि क्या इन सांसदों को बीजेपी की ही भाषा में 'घुसपैठिया' कहा जाना चाहिए? 

उन्होंने वोटर लिस्ट और चुनाव प्रक्रिया को लेकर तीखा हमला बोला है. 

'असली डर सच्चाई का...'

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "वोट चोरी से कभी सीटें चुराई जाती हैं, कभी पूरी सरकार. लोकसभा के 240 बीजेपी सांसदों में से मोटे तौर पर हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता है. पहचानना मुश्किल नहीं- क्या उन्हें बीजेपी की भाषा में 'घुसपैठिए' कहें?"

उन्होंने हरियाणा का जिक्र करते हुए कहा कि वहां तो पूरी सरकार ही 'घुसपैठिया' है.

राहुल गांधी ने कहा, "जो संस्थाएं अपनी जेब में रखते हैं, जो मतदाता सूचियों और चुनावी प्रक्रिया को तोड़-मरोड़ देते हैं- वो ख़ुद 'रिमोट कंट्रोल्ड' हैं. उन्हें असली डर सच्चाई का है, क्योंकि निष्पक्ष चुनाव हो जाएं, तो आज ये 140 के पास भी नहीं जीत सकते."

Advertisement

इससे पहले राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजे आने के बाद चुनाव आयोग और बीजेपी पर हमला बोला था. हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद राहुल गांधी ने कहा था, "असम और बंगाल, ये साफ़ उदाहरण हैं कि कैसे बीजेपी ने चुनाव आयोग के सहयोग से चुनाव चुराया है. हम ममता जी से सहमत हैं. बंगाल में 100 से ज़्यादा सीटें चुराई गईं. हमने यह तरीका मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र और लोकसभा 2024 में पहले भी देखा है. चुनाव चोरी, संस्था चोरी- अब और चारा ही क्या है."

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement