scorecardresearch
 

विपक्ष के रूप में कैसा रहा कांग्रेस का रोल, क्या 'गांधी' बिना बेहतर होगी पार्टी?

आजतक ने देश की जनता से जानना चाहा कि कांग्रेस पार्टी की विपक्ष के रूप में कैसी भूमिका निभा रही है. इसके जवाब में 43 फीसदी लोगों ने अच्छा बताया. तो 17 फीसदी लोगों ने कांग्रेस की भूमिका को ठीकठाक कहा. जबकि 32 फीसदी लोगो में कांग्रेस की भूमिका को बेकार बताया.

Advertisement
X
कांग्रेस को लेकर सर्वे में लोगों ने अपनी राय रखी
कांग्रेस को लेकर सर्वे में लोगों ने अपनी राय रखी

2024 चुनावों के लिए हर राजनीतिक दल कमर कसकर तैयारियों में लगा हुआ है. ऐसे में जनता का मूड जानना भी काफी जरूरी हो जाता है. ऐसे में हमने मूड ऑफ द नेशन सर्वे किया है.  हमने देश की जनता से जानना चाहा कि कांग्रेस पार्टी की विपक्ष के रूप में कैसी भूमिका निभा रही है. इसके जवाब में 43 फीसदी लोगों ने अच्छा बताया. तो 17 फीसदी लोगों ने कांग्रेस की भूमिका को ठीकठाक कहा. जबकि 32 फीसदी लोगो में कांग्रेस की भूमिका को बेकार बताया.    

अच्छा 

43%  

ठीकठाक 

17%  

खराब 

32%  

survey

गांधी परिवार के बिना सुधरेगा कांग्रेस का प्रदर्शन? 

सर्वे के दौरान हमने जनता से यह भी जानना चाहा कि क्या कांग्रेस पार्टी गांधी परिवार के बिना बेहतर प्रदर्शन करेगी. इस सवाल को अलग-अलग समय पर लोगों से पूछा गया.  

जब यह सवाल जनवरी 2022 में किया गया तो 49 फीसदी लोगों ने माना कि हां कांग्रेस पार्टी गांधी परिवार के बिना बेहतर प्रदर्शन करेगी. तो वहीं 41 फीसदी लोगों ने इस बात को मानने से इनकार किया कि कांग्रेस पार्टी गांधी परिवार के बिना अच्छा प्रदर्शन कर सकेगी.  

यह भी पढ़ें: पब्लिक की नजर में क्या हैं मोदी सरकार की सबसे बड़ी खूबियां? कहां खा रही मात?

अगस्त 2022 में 52 फीसदी लोग इसके पक्ष में थे तो 30 फीसदी लोग इसके विरोध में थे. वहीं जब जनवरी 2023 में यह सवाल किया गया तो 52 फीसदी लोगों ने माना कि हां कांग्रेस पार्टी गांधी परिवार के बिना बेहतर प्रदर्शन करेगी. तो वहीं 30 फीसदी लोगों ने इस बात को मानने से इनकार किया कि कांग्रेस पार्टी गांधी परिवार के बिना अच्छा प्रदर्शन कर सकेगी. 

Advertisement

फाइनल राउंड में अगस्त 2023 में हमने यही सवाल किया तो 49 फीसदी लोगों ने हां कहां जबकि 34 फीसदी लोगों ने मना करते हुए कहा कि गांधी परिवार के बिना पार्टी अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाएगी.  

  

JAN   

2022  

AUG   

2022  

JAN 2023  

AUG  

2023  

हां  

49%  

52%  

52%  

49%  

नहीं  

41%  

30%  

30%  

34%  

survey

कांग्रेस को पुनर्जीवित करने के लिए सबसे योग्य नेता कौन

सर्वे में हमने जनता से यह भी जानना चाहा कि कांग्रेस को पुनर्जीवित करने के लिए सबसे उपयुक्त नेता कौन रहेगा. इस सर्वे के साथ हमने जनता को दो ऑप्शन दिए, राहुल गांधी और सचिन पायलट.   

  

JAN   

2022  

AUG   

2022  

JAN 2023  

AUG  

2023  

राहुल गांधी  

19%  

23%  

26%  

32%  

सचिन पायलट  

12%  

14%  

17%  

12%  

मनमोहन सिंह       12%
प्रियंका गांधी       9%

 

Advertisement
Advertisement