scorecardresearch
 
Advertisement
भारत

तस्‍वीरों में बीते सप्‍ताह की धमाकेदार खबरें...

तस्‍वीरों में बीते सप्‍ताह की धमाकेदार खबरें...
  • 1/21
कोयला ब्लॉक आवंटन के मुद्दे पर अब तक प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के इस्तीफे की मांग कर रही बीजेपी की मांग अब आवंटन रद्द करने और जांच कराने पर आ टिकी है. वहीं सरकार एक कदम पीछे हटने को भी तैयार नहीं है. सरकार ने इन दोनों मांगों को खारिज कर दिया.
तस्‍वीरों में बीते सप्‍ताह की धमाकेदार खबरें...
  • 2/21
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 48) और पहली पारी में शानदार शतक लगाकर भारत को मुश्किलों से उबारने वाले विराट कोहली (नाबाद 51) की उम्दा बल्लेबाजी की बदौलत भारतीय टीम ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में सोमवार को न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हरा दिया. भारत ने दो मैचों की श्रृंखला 2-0 से अपने नाम कर ली.
तस्‍वीरों में बीते सप्‍ताह की धमाकेदार खबरें...
  • 3/21
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे द्वारा हाल में बिहारवासियों के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर बिहार में जबर्दस्त गुस्सा है. राज के खिलाफ बिहारशरीफ में सामाजिक कार्यकर्ता बिरेश पांडेय ने शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में उन्होंने कहा है कि राज ठाकरे द्वारा बिहारवासियों को घुसपैठिया कहे जाने और उन्हें महाराष्ट्र से बाहर निकालने की धमकी दिए जाने से वह बहुत आहत हुए हैं.
Advertisement
तस्‍वीरों में बीते सप्‍ताह की धमाकेदार खबरें...
  • 4/21
कोयला आवंटन विवाद पर केंद्र पर हमला करते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह घोटाला देश के मुंह पर कालिख पोत रहा है.
तस्‍वीरों में बीते सप्‍ताह की धमाकेदार खबरें...
  • 5/21
मुंबई में कुर्ला रोड पर मारोल के पास मेट्रो के एक निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढह जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए.
तस्‍वीरों में बीते सप्‍ताह की धमाकेदार खबरें...
  • 6/21
बिहार के लोगों पर राज के निशाने के बाद अब उद्धव ने बिहार के लोगों पर निशाना साधा है. उद्धव ने सामना में लिखा है कि बिहार के जो लोग मुंबई में रहना चाहते हैं उनके लिए परमिट की व्यवस्था हो.
तस्‍वीरों में बीते सप्‍ताह की धमाकेदार खबरें...
  • 7/21
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने उद्घव के बयान पर कहा कि ये आरएसएस-राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के चट्टे-बट्टे हैं. ये लोग सांप्रदायिक ताकतों के शह पर देश में प्रांतवाद के नाम पर सस्ती लोकप्रियता के लिए बयानबाजी कर रहे है. कांग्रेस हुकूमत ऐसे तत्वों से निपटने में ढीला-ढाला रवैया अपना रही है.
तस्‍वीरों में बीते सप्‍ताह की धमाकेदार खबरें...
  • 8/21
तमिलनाडु के सिवकासी में पटाखे की एक निजी फैक्ट्री में बुधवार को भीषण आग लगने से करीब 38 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य 100 लोग घायल हो गए.
तस्‍वीरों में बीते सप्‍ताह की धमाकेदार खबरें...
  • 9/21
लगातार बारिश से राजस्थान के कई इलाकों में बाढ़ आ गई है. बारिश के कहर से बीकानेर भी पानी-पानी हो गया है.
Advertisement
तस्‍वीरों में बीते सप्‍ताह की धमाकेदार खबरें...
  • 10/21
सरकारी नौकरियों में एससी एवं एसटी कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण संबंधी संशोधन विधेयक को लेकर राज्यसभा में सपा-बसपा सदस्यों के मध्य हाथापाई हो गई.
तस्‍वीरों में बीते सप्‍ताह की धमाकेदार खबरें...
  • 11/21
ठाकरे परिवार भले ही उत्तर भारतीयों के बारे में तमाम बातें कहे लेकिन कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ने सबूत के साथ दावा किया है कि ठाकरे परिवार बिहार के मगध से ही मध्य प्रदेश गये थे और फिर वहां से मुबई.
तस्‍वीरों में बीते सप्‍ताह की धमाकेदार खबरें...
  • 12/21
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान से तिलमिलाए शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को कहा कि दिग्विजय की दिमागी हालत ठीक नहीं है.
तस्‍वीरों में बीते सप्‍ताह की धमाकेदार खबरें...
  • 13/21
कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में संसद के मानसून सत्र के 13 दिन की कार्यवाही ठप करने के अपने कदम को सही बताते हुए भाजपा ने कहा कि 2010 में भी 2 जी स्पेक्ट्रम आवंटन के मुद्दे पर ऐसा कदम उठाने से देश को लाभकारी नतीजे मिले थे. मानसून सत्र अनिश्चतकाल के लिए स्थगित होने पर लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज और राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ संसद में लड़ी गई भाजपा की लड़ाई अब सड़कों से होते हुए गांव-गांव तक लड़ी जाएगी.
तस्‍वीरों में बीते सप्‍ताह की धमाकेदार खबरें...
  • 14/21
इंटेलिजेंस ब्यूरो ने महाराष्ट्र सरकार को खबर दी है कि पिछले महीने आजाद मैदान में हुई हिंसा में दाऊद इब्राहिम गैंग की अहम भूमिका है. कुछ अंतरराष्ट्रीय टेलीफोन बातचीत को इंटरसेप्ट किए जाने के बाद आईबी इस नतीजे पर पहुंची है.
तस्‍वीरों में बीते सप्‍ताह की धमाकेदार खबरें...
  • 15/21
इंडिया टुडे ग्रुप के एडिटर इन चीफ अरुण पुरी ने इंडिया टुडे माइंड रॉक्‍स समिट 2012 का उद्घाटन करते हुए कहा, 'जब हम पिछली बार मिले थे तो हवा में क्रांति की एक महक थी. भ्रष्‍टाचार के खिलाफ लड़ाई बस एक कानून की दूरी पर था, हमारी अर्थव्‍यवस्‍था अच्‍छी तरह आगे बढ़ रही थी. हालांकि बहुत घोटाले उजागर हुए थे लेकिन फिर भी सरकार और प्रशासन में विश्‍वास बरकरार था. लेकिन आज हमारी विकास दर गिरती जा रही है और साथ ही हमारे यहां नौकरियों के अवसर भी कम होते जा रहे हैं. हमारी वैश्विक शक्ति बनने की तमन्‍ना जैसे एक मजाक बन गई है.'
Advertisement
तस्‍वीरों में बीते सप्‍ताह की धमाकेदार खबरें...
  • 16/21
इंडिया टुडे माइंड रॉक्‍स समिट 2012 में उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि वो वर्षों से मीडिया की चकाचौंध से दूर रहकर अपना काम करते आ रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि हमारे देश को युवओं के साथ ही वरिष्‍ठ लोगों के अनुभव की भी जरूरत है.
तस्‍वीरों में बीते सप्‍ताह की धमाकेदार खबरें...
  • 17/21
इंडिया टुडे माइंड रॉक्‍स समिट 2012 में 'हाउ आई मेड इटः 20 मिनट परफॉर्मेंस बाई यूथ आइकन्स' सेशन में अनु मलिक, मसाबा गुप्ता, अली जाफर, आयुष्मान खुराना, इमतियाज अली और संजीव बिखचंदानी ने हिस्सा लिया.
तस्‍वीरों में बीते सप्‍ताह की धमाकेदार खबरें...
  • 18/21
अनुराधा बाली उर्फ 'फिजा' आत्‍महत्‍या मामले में एक नया मोड़ आ गया है. फिजा की बिसरा रिपोर्ट से उसके शरीर में जहर की बात सामने आयी है. फिजा के बिसरा में सल्‍फास पाए जाने की पुष्टि हो गई है.
तस्‍वीरों में बीते सप्‍ताह की धमाकेदार खबरें...
  • 19/21
भारत और पाकिस्तान ने बहुप्रतीक्षित उदार वीजा समझौते पर दस्तखत कर दिए, जिसमें पहली बार सामूहिक पर्यटक और तीर्थयात्री वीजा, व्यवसायियों के लिए अलग से वीजा और 65 साल से अधिक उम्र के लोगों को देश पहुंचने पर वीजा उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है.
तस्‍वीरों में बीते सप्‍ताह की धमाकेदार खबरें...
  • 20/21
सामाजिक कार्यकर्ता अन्‍ना हजारे ने हालांकि कहा है कि जनता के कहने पर ही टीम अन्‍ना चुनाव लड़ेगी, लेकिन उन्‍होंने साफ कर दिया है कि वे स्‍वयं चुनाव नहीं लड़ेंगे.
तस्‍वीरों में बीते सप्‍ताह की धमाकेदार खबरें...
  • 21/21
दिल्‍ली और एनसीआर में शनिवार से लोगों को महंगाई का एक और तगड़ा झटका लगा. मदर डेयरी ने दूध के दामों में 1 रुपये से 2 रुपये तक की बढ़ोत्तरी कर दी.
Advertisement
Advertisement
Advertisement