तमिलनाडु के सिवकासी में पटाखे की एक निजी फैक्ट्री में बुधवार को भीषण आग लगने से करीब 54 लोगों के मरने की खबर आ रही है जबकि अन्य 100 लोगों के घायल होने की आशंका है.
लगातार हो रही बारिश से राजस्थान के कई इलाकों में बाढ़ आ गई है. बारिश के कहर से बीकानेर भी पानी-पानी हो गया है.
सरकारी नौकरियों में एससी एवं एसटी कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण संबंधी संशोधन विधेयक को लेकर राज्यसभा में सपा-बसपा सदस्यों के मध्य हाथापाई हो गई.
अमेरिकी अखबार वाशिंगटन पोस्ट ने प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह पर निशाना साधा है. अखबार ने लिखा है कि मनमोहन सिंह की साख में गिरावट आई है. अखबार लिखता है कि मनमोहन अब बेअसर हो गए हैं और वक्त के साथ उनकी साख में गिरावट आई है.
मायावती ने कहा, ‘संसद में मौजूदा स्थिति को देखते हुए, मुझे नहीं लगता कि यह विधेयक इस सत्र में पारित हो पाएगा. इसलिए मैं राजग सहयोगियों और भाजपा से विधेयक को पारित कराने में मदद की अपील करती हूं.’ म
कोयला ब्लॉक आवंटन के मुद्दे पर भाजपा के हमलों के बीच सरकार ने कहा कि कोयला खान आवंटित करने में उसके द्वारा अपनाई गई नीति सौ फीसदी सही थी और जिसने भी गड़बड़ी की है वह जेल जाएगा.
कोयला आवंटन घोटाले में नाम आने के बाद महाराष्ट्र सरकार में स्कूल शिक्षा मंत्री राजेंद्र दर्डा जल्द ही अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं. राजेंद्र दर्डा कांग्रेस सांसद विजय दर्डा के भाई भी हैं. इस मामले में राजेंद्र दर्डा भी आरोपी हैं. एफआईआर में विजय दर्डा और राजेंद्र दर्डा के नाम शामिल हैं.
बिहारियों को घुसपैठिया कहने वाले एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ बिहार के आरा न्यायालय में एक मामला दर्ज कराया गया है. यह मामला अधिवक्ता जितेंद्र कुमार ने सीजेएम पीके ओझा के कोर्ट में दर्ज कराया है.
हर साल की तरह इस साल भी डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के मौके पर देशभर में शिक्षक दिवस मनाया गया.
यूपीए सरकार की अलग तेलंगाना राज्य के गठन में कोई दिलचस्पी नहीं होने का दावा करते हुए बीजेपी नेता सुषमा स्वराज ने बुधवार को वादा किया कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आई तो तीन महीने के भीतर अलग राज्य का गठन करेगी.
नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा को रिपब्लिकन पार्टी के अपने प्रतिद्वंद्वी मिट रोमनी से कड़ी टक्कर मिल रही है.