scorecardresearch
 
Advertisement
भारत

04 सितंबर 2012: तस्वीरों में देखें दिनभर की बड़ी खबरें | पढ़ें

04 सितंबर 2012: तस्वीरों में देखें दिनभर की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 1/10
मुंबई में कुर्ला रोड पर मारोल के पास मेट्रो के एक निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढह जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए.
04 सितंबर 2012: तस्वीरों में देखें दिनभर की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 2/10
बिहार के लोगों पर राज के निशाने के बाद अब उद्धव ने बिहार के लोगों पर निशाना साधा है. उद्धव ने सामना में लिखा है कि बिहार के जो लोग मुंबई में रहना चाहते हैं उनके लिए परमिट की व्यवस्था हो.
04 सितंबर 2012: तस्वीरों में देखें दिनभर की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 3/10
ममता बनर्जी से मंगलवार को जब सवाल पूछा गया कि राज्य में डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं, आप क्या उपाय कर रही हैं? इसपर उन्होंने कहा कि दरअसल, डायटिंग के चक्कर मे लोग खाना कम खाते हैं. इस वजह से डेंगू की चपेट में आ जाते हैं.
Advertisement
04 सितंबर 2012: तस्वीरों में देखें दिनभर की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 4/10
कोयला ब्लॉक आवंटन और अन्य मुद्दों को लेकर विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही मंगलवार को भी दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई.
04 सितंबर 2012: तस्वीरों में देखें दिनभर की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 5/10
संसदीय मामलों के मंत्री पवन कुमार बंसल ने कहा कि सरकार सभी दलों की सहमति लेगी.
04 सितंबर 2012: तस्वीरों में देखें दिनभर की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 6/10
कांग्रेस के एक नेता ने मंगलवार को मांग की कि अनुसूचित जाति और जनजाति को प्रमोशन में आरक्षण के प्रस्ताव में पिछड़े वर्ग को भी शामिल किया जाना चाहिए. राज्यसभा में कांग्रेस सांसद और आंध्र प्रदेश के प्रमुख ओबीसी नेता वी. हनुमंत राव ने कहा कि पिछड़े वर्ग को भी प्रमोशन में आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए.
04 सितंबर 2012: तस्वीरों में देखें दिनभर की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 7/10
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने उद्घव के बयान पर कहा कि ये आरएसएस-राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के चट्टे-बट्टे हैं. ये लोग सांप्रदायिक ताकतों के शह पर देश में प्रांतवाद के नाम पर सस्ती लोकप्रियता के लिए बयानबाजी कर रहे है. कांग्रेस हुकूमत ऐसे तत्वों से निपटने में ढीला-ढाला रवैया अपना रही है.
04 सितंबर 2012: तस्वीरों में देखें दिनभर की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 8/10
कोयला ब्लॉक आवंटन में कथित घोटाले सहित केंद्र की संप्रग सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं ने देश के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन किया.
04 सितंबर 2012: तस्वीरों में देखें दिनभर की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 9/10
मुंबई में लगातार दो दिन हुई मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में पानी भरा.
Advertisement
04 सितंबर 2012: तस्वीरों में देखें दिनभर की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 10/10
Under-19 क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम के कप्तान उन्मुक्त चंद को दिल्ली सरकार ने सम्मानित किया.
Advertisement
Advertisement