scorecardresearch
 
Advertisement
भारत

06 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की बड़ी खबरें | पढ़ें

06 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 1/14
ठाकरे परिवार भले ही उत्तर भारतीयों के बारे में तमाम बातें कहे लेकिन कांग्रेसी नेता दिगिवजय सिंह ने सबूत के साथ दावा किया है कि ठाकरे परिवार बिहार के मगध से ही मध्यप्रदेश गये थे और फिर वहां से मुबई.
06 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 2/14
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के इस बयान से तिलमिलाए कि ठाकरे का परिवार भी बिहार से आता है, शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को कहा कि दिग्विजय की दिमागी हालत ठीक नहीं है.
06 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 3/14
बिहार के सहकारिता सह पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने दिग्विजय सिंह के उस दावे आपत्ति जताई है जिसमें ठाकरे परिवार को बिहार का बताया गया था.
Advertisement
06 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 4/14
टीम अन्ना भंग करने के बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी आंदोलन के अगुवा अन्ना हजारे ने एक नई रणनीति की घोषणा की जिसके तहत एक राजनीतिक दल बनाने की बजाय जनता से ‘सही’ उम्मीदवारों को चुनने की अपील की जाएगी.
06 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 5/14
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली सीनियर टीम के कोच बनने के लिये तैयार हैं. उन्होंने कहा कि यदि भारतीय क्रिकेट बोर्ड को लगता है कि वह इस ‘हॉट सीट’ के लिये उपयुक्त उम्मीदवार हैं तो वह यह जिम्मेदारी निभाने के लिये तैयार हैं.
06 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 6/14
विश्वकप के नायक भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह जल्द ही टीवी पर दिखायी देंगे और कैंसर के बारे में अपने अनुभव बतायेंगे. वायकॉम 18 के कलर्स चैनल ने युवराज के साथ और उनकी कैंसर जागरूकता बढ़ाने वाली ‘यू वी कैन’ फाउंडेशन के साथ भागीदारी की घोषणा की.
06 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 7/14
संसद की कार्यवाही लगातार बारहवें दिन भी नहीं चल पायी. प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े विपक्ष और पदोन्नति में आरक्षण का विरोध कर रहे सपा सदस्यों ने जमकर हंगामा और नारेबाजी की. हंगामे के कारण दोनों ही सदनों में प्रश्नकाल नहीं हो सका. नारेबाजी और शोरगुल के बीच लोकसभा की बैठक एक बार और राज्यसभा की बैठक दो बार के स्थगन के बाद पूरे दिन के लिए स्थगित करनी पड़ी.
06 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 8/14
केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2011 पारित कराने में भाजपा का समर्थन प्राप्त करने के मकसद से राजग के कार्यकारी अध्यक्ष लाल कृष्ण आडवाणी, लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज और राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली से मुलाकात की. हालांकि, शिंदे भाजपा नेताओं को समर्थन के लिए रजामंद करने में नाकाम रहे.
06 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 9/14
कांग्रेस पर 'दोहरी चाल' चलने का आरोप लगाते हुए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने गुरुवार को कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार यदि पदोन्नति में आरक्षण संबंधी विधेयक पारित कराने के प्रति गम्भीर है तो उसे संसद के मानसूत्र सत्र की अवधि बढ़ानी चाहिए.
Advertisement
06 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 10/14
विश्व बैंक ने कौशिक बसु को मुख्य अर्थशास्त्री तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की. बसु जुलाई तक वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार थे.
06 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 11/14
पारस भसीन की मर्डर मिस्ट्री सुलझने की बजाय दिन ब दिन उलझती ही जा रही है. पारस के ससुर सतीश मित्तल की माने तो उनकी बेटी भी इस रिश्ते से खुश नहीं थी और पारस से शादी महज इस लिए की थी क्योंकि पारस सुसाइड करने की धमकी देता था.
06 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 12/14
केंद्र सरकार में दूरसंचार व सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री सचिन पायलट अब भारतीय सेना में युवा अफसर भी बन गए हैं. ऐसा करने वाले वो सरकार के पहले मंत्री हैं.
06 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 13/14
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने गुरुवार को पाकिस्तानी कलाकारों की मौजूदगी वाले टेलीविजन कार्यक्रम 'सुर क्षेत्र' के प्रसारण को हरी झंडी दिखा दी.
06 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 14/14
गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई जिससे रेल परिचालन में बाधा आई और कई स्थानों पर जाम लग गया. रेल अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण गुजरात के दाहोद जिले के नजदीक जेकोट रेलवे स्टेशन पर पटरियां पानी में डूब गई जिससे राज्य में आठ रेलगाड़ियां विभिन्न स्थानों पर रुक गई.
Advertisement
Advertisement