अनुराधा बाली उर्फ 'फिजा' आत्महत्या मामले में एक नया मोड़ आ गया है. फिजा की बिसरा रिपोर्ट से उसके शरीर में जहर की बात सामने आयी है. फिजा के बिसरा में सल्फास पाए जाने की पुष्टि हो गई है.
युवराज की वापसी के लिए बेकरार हैं देशभर के क्रिकेट प्रेमी. आम लोगों ने ही नहीं नेताओं और अभिनेताओं ने भी युवराज को वापसी पर शुभकामनाएं दी. किसी ने युवी को फाइटर बताया तो किसी ने फिर से 6 छक्के लगाने की उम्मीद जतायी.
भारत और पाकिस्तान ने बहुप्रतीक्षित उदार वीजा समझौते पर दस्तखत कर दिए, जिसमें पहली बार सामूहिक पर्यटक और तीर्थयात्री वीजा, व्यवसायियों के लिए अलग से वीजा और 65 साल से अधिक उम्र के लोगों को देश पहुंचने पर वीजा उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे. समाजवादी पार्टी गुजरात में बड़े स्तर पर चुनाव मैदान में उतरेगी.
समाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने हालांकि कहा है कि जनता के कहने पर ही टीम अन्ना चुनाव लड़ेगी, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया है कि वे स्वयं चुनाव नहीं लड़ेंगे.
राजनीतिक विकल्प देने की बात कहकर पार्टी बनाने की ओर अग्रसर अरविंद केजरीवाल शनिवार को अन्ना हजारे से मिले. अन्ना से मिलने के बाद केजरीवाल के सुर बदल गए और अब अन्ना व केजरीवाल कह रहे हैं कि अगर जनता इजाजत देगी तभी टीम अन्ना चुनाव लड़ेगी.
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह का कहना है कि मानसून सत्र बर्बाद करने के लिए बीजेपी जिम्मेदार है और उससे इस सत्र का पूरा खर्चा वसूल किया जाना चाहिए.
पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी के कयासों के बीच पेट्रोलियम मंत्री जयपाल रेड्डी ने कहा है कि कीमत बढ़ाने का फैसला कैबिनेट की राय से होगा.
दिल्ली और एनसीआर में शनिवार से लोगों को महंगाई का एक और तगड़ा झटका लगा. मदर डेयरी ने दूध के दामों में 1 रुपये से 2 रुपये तक की बढ़ोत्तरी कर दी.
भुवनेश्वर में ओडिशा विधानसभा के बाहर गुरुवार को हुई हिंसक झड़प के मामले में जगदीश टाइटलर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. टाइटलर ओडिशा कांग्रेस प्रभारी हैं. इस झड़प में एक महिला पुलिसकर्मी समेत बहुत से लोग घायल हो गए थे.
दिल्ली के पारस भसीन मामले में अब ट्रेन ड्राइवरों से पूछताछ होगी. हालांकि रेलवे के रिकॉर्ड में उस दिन दुर्घटना की खबर नहीं है.