scorecardresearch
 
Advertisement
भारत

07 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की बड़ी खबरें | पढ़ें

07 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 1/16
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि विपक्ष द्वारा संसद की कार्यवाही बाधित करना पूरी तरह लोकतंत्र को नकारना है. मनमोहन ने कहा कि अगर संसद को बाधित करने की सोच बनी रही तो यह संसदीय प्रक्रियाओं के नियमों का गंभीर उल्लंघन होगा.
07 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 2/16
कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में संसद के मानसून सत्र के 13 दिन की कार्यवाही ठप करने के अपने कदम को सही बताते हुए भाजपा ने कहा कि 2010 में भी 2 जी स्पेक्ट्रम आवंटन के मुद्दे पर ऐसा कदम उठाने से देश को लाभकारी नतीजे मिले थे. मानसून सत्र अनिश्चतकाल के लिए स्थगित होने पर लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज और राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरूण जेटली ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ संसद में लड़ी गई भाजपा की लड़ाई अब सड़कों से होते हुए गांव-गांव तक लड़ी जाएगी. जेटली ने कहा कि उनकी पार्टी संसद में कामकाज ठप करने के पक्ष में नहीं है लेकिन दुर्लभ में दुर्लभतम मामलों में ऐसा किया जाना चाहिए.
07 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 3/16
कोयला आवंटन में अपने खिलाफ आरोप लगाने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ 48 घंटे के अंदर मानहानि का नोटिस देने की बात कहते हुये केन्द्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कि सीबीआई और अंतर मंत्री समूह की जांच में शक की सुई भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों में आवंटित कोयला ब्लाक की तरफ जा रही है. इसलिये पार्टी बौखला गयी है और वह चाहती है कि जल्द से जल्द सभी कोयला ब्लाक आवंटन रद्द कर दिये जाएं.
Advertisement
07 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 4/16
संसद का मानूसन सत्र विधायी कार्य के लिहाज़ से ‘सूखा’ और हंगामे के लिहाज से ‘बाढ’ वाला रहा. 19 में से आखिरी 13 दिन हंगामे की भेंट चढ़ने के बाद यह सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया.
07 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 5/16
इंटेलिजेंस ब्यूरो ने महाराष्ट्र सरकार को खबर दी है कि पिछले महीने आजाद मैदान में हुई हिंसा में दाऊद इब्राहीम गैंग की अहम भूमिका है. कुछ अंतरराष्ट्रीय टेलीफोन बातचीत को इंटरसेप्ट किए जाने के बाद आईबी इस नतीजे पर पहुंची है.
07 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 6/16
कैंसर को मात देकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने वाले भारत के विश्व कप के नायक युवराज सिंह जब न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ट्वेंटी 20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मैदान पर उतरेंगे तो सभी की निगाहें बायें हाथ के इस बल्लेबाज पर ही टिकी रहेंगी.
07 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 7/16
इंडिया टुडे ग्रुप के एडिटर इन चीफ अरुण पुरी ने इंडिया टुडे माइंड रॉक्‍स समिट 2012 का उद्घाटन करते हुए कहा, 'जब हम पिछली बार मिले थे तो हवा में क्रांति की एक महक थी. भ्रष्‍टाचार के खिलाफ लड़ाई बस एक कानून की दूरी पर था, हमारी अर्थव्‍यवस्‍था अच्‍छी तरह आगे बढ़ रही थी. हालांकि बहुत घोटाले उजागर हुए थे लेकिन फिर भी सरकार और प्रशासन में विश्‍वास बरकरार था. लेकिन आज हमारी विकास दर गिरती जा रही है और साथ ही हमारे यहां नौकरियों के अवसर भी कम होते जा रहे हैं. हमारी वैश्विक शक्ति बनने की तमन्‍ना जैसे एक मजाक बन गई है. अब आपके सामने ऐसी परिस्थितियां हैं कि एक राज्‍य का व्‍यक्ति दूसरे राज्‍य में बिना डरे नहीं रह सकता.
07 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 8/16
इंडिया टुडे माइंड रॉक्‍स समिट 2012 में उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि वो वर्षों से मीडिया की चकाचौंध से दूर रहकर अपना काम करते आ रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि हमारे देश को युवओं के साथ ही वरिष्‍ठ लोगों के अनुभव की भी जरूरत है.

07 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 9/16
इंडिया टुडे माइंड रॉक्‍स समिट 2012 में 'हाउ आई मेड इटः 20 मिनट परफॉर्मेंस बाई यूथ आइकन्स' सेशन में अनु मलिक, मसाबा गुप्ता, अली जाफर, आयुष्मान खुराना, इमतियाज अली और संजीव बिखचंदानी ने हिस्सा लिया.
Advertisement
07 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 10/16
‘राज ऑफ रिलेशनशिपः कमीटमेंट इन द टाइम ऑफ कैजुअल लव’ सेशन में सोनम कपूर, हुमा कुरैशी और वीर दास ने हिस्सा लिया.
07 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 11/16
इंडिया टुडे माइंड रॉक्‍स यूथ समिट 2012 में ओलंपिक में भारत का परचम लहराने वाले खिलाडि़यों ने खुलकर अपने दिल की बात रखी. सभी की बातों का निचोड़ यही रहा कि सफलता के लिए मेहनत सबसे ज्‍यादा जरूरी है.
07 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 12/16
इंडिया टुडे माइंड रॉक्‍स समिट 2012 को फिल्म स्टार अजय देवगन ने संबोधित करते हुए कहा कि काम बोलता है और वो बोलने की बजाए सुनना पसंद करते हैं. अजय से जब एक प्रशंसक ने टैटू दिखाने को कहा तो अजय ने अपने सर्ट को खोलकर वह भी दिखाया और कहा कि टैटू के साथ मैंने अपनी बेटी के नाम को लिखा है.
07 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 13/16
इंडिया टुडे माइंड रॉक्‍स समिट 2012 में ‘योर इंडिया, योर टुडेः हाउ टू मेक योर वोट एण्ड वॉयस काउंट’ सेशन को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश के लोगों का विश्‍वास दोनों बड़ी राजनीतिक पार्टियों से उठ गया है.
07 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 14/16
इंडिया टुडे माइंड रॉक्स समिट 2012 में कांग्रेस सांसद संदीप दीक्षित ने अरविंद केजरीवाल के आंदोलन के समर्थन में कहा कि हमारी संस्थाओं में समय के साथ कमजोरियां आई हैं. लेकिन अरविंद और उनके मित्रों के आंदोलन से हमारी राजनीतिक संरचना को संभवतः कुछ बदलाव देखने को मिले. उन्होंने कहा राजनीति में आपके आवाज की महत्ता है, ‘आवाज को प्रभावशाली करने वाले संगठनों की बहुत आवश्यकता है.’
07 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 15/16
पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव ने युवा क्रिकेटर उन्मुक्त चंद को अभ्यास छोड़कर ‘यूथ समिट’ में हिस्सा लेने के लिए फटकार लगाई. उन्होंने उन्मुक्त को सलाह दी कि उसे अपने खेल पर ध्यान लगना चाहिए.भारत की अंडर 19 विश्व चैम्पियन टीम के कप्तान उन्मुक्त ने क्रिकेट पर बोलने के लिए इंडिया टुडे के यूथ समिट में हिस्सा लिया जबकि उन्हें मैच में हिस्सा लेना था जिसमें सचिन तेंदुलकर को भी खेलना है.
Advertisement
07 सितंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 16/16
इंडिया टुडे माइंड रॉक्स समिट 2012 के समापन सेशन में बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने हिस्सा लिया.  बॉलीवुड में अपने संघर्ष के बारे में प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'फिल्म इंडस्ट्री में मेरा कोई गॉडफादर नहीं था. फिर भी मैं फिल्म 'फैशन' के लिए नेशनल अवार्ड जीतने में कामयाब रही.'
Advertisement
Advertisement