scorecardresearch
 
Advertisement
भारत

3 सितंबर, 2012: तस्वीरों में दिन की बड़ी खबरें | पढ़ें

3 सितंबर, 2012: तस्वीरों में दिन की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 1/12
कोयला ब्लॉक आवंटन के मुद्दे पर अब तक प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के इस्तीफे की मांग कर रही भारतीय जनता पार्टी की मांग अब आवंटन रद्द करने और जांच कराने पर आ टिकी है. वहीं सरकार एक कदम पीछे हटने को भी तैयार नहीं है. सरकार ने सोमवार को इन दोनों मांगों को खारिज कर दिया.
3 सितंबर, 2012: तस्वीरों में दिन की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 2/12
मुंबई और उसके आसपास सोमवार सुबह से ही हो रही है तेज बारिश. बारिश की वजह से सड़कों पर जगह जगह पानी भर गया है और लोगों को भारी ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ रहा है.
3 सितंबर, 2012: तस्वीरों में दिन की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 3/12
यही नहीं सेंट्रल, वेस्टर्न और हार्बर तीनों लाइन पर लोकल ट्रेनें दस से तीस मिनट तक की देरी से चल रही हैं. सेंट्रल लाइन पर घाटकोपर के पास पटरी पर पानी जमा हो गया है.
Advertisement
3 सितंबर, 2012: तस्वीरों में दिन की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 4/12
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 48) और पहली पारी में शानदार शतक लगाकर भारत को मुश्किलों से उबारने वाले विराट कोहली (नाबाद 51) की उम्दा बल्लेबाजी की बदौलत भारतयीय टीम ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में सोमवार को न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ भारत ने दो मैचों की श्रृंखला 2-0 से अपने नाम कर ली.
3 सितंबर, 2012: तस्वीरों में दिन की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 5/12
झारखंड विधानसभा में सोमवार को अपनी मांग पर दबाव बनाने के लिए एक विधायक ने अपना कुर्ता फाड़ डाला और बाकी विधायकों ने जमकर हंगामा किया जिसके बाद बैठक को स्थगित कर देना पड़ा.
3 सितंबर, 2012: तस्वीरों में दिन की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 6/12
पहले टेस्ट मैच में 12 विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया. अश्विन ने बल्लेबाजी करते हुए दो मैचों की दो पारियों में एक बार नाबाद रहते हुए 69 रन भी बनाए. कोहली को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया.
3 सितंबर, 2012: तस्वीरों में दिन की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 7/12
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे द्वारा हाल में बिहार वासियों के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर बिहार में जबर्दस्त गुस्सा है. राज के खिलाफ बिहारशरीफ में सामाजिक कार्यकर्ता बिरेश पांडेय ने शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में उन्होंने कहा है कि राज ठाकरे द्वारा बिहारवासियों को घुसपैठिया कहे जाने और उन्हें महाराष्ट्र से बाहर निकालने की धमकी दिए जाने से वह बहुत आहत हुए हैं.
3 सितंबर, 2012: तस्वीरों में दिन की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 8/12
अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण और इंडिया अगेंस्ट करप्शन (आईएसी) के चार अन्य नेताओं ने पुलिस पर अपने उन समर्थकों को तंग करने का आरोप लगाया है जिन्होंने 26 अगस्त के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था.
3 सितंबर, 2012: तस्वीरों में दिन की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 9/12
समाजसेवी अन्ना हजारे ने कहा है कि वह करप्शन के खिलाफ अपनी मुहिम दो महीने में फिर से शुरू करेंगे। साथ ही जनता को जागरूक करने के लिए देश भर में यात्रा करेंगे.
Advertisement
3 सितंबर, 2012: तस्वीरों में दिन की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 10/12
कोयला आवंटन विवाद पर केंद्र पर हमला करते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह घोटाला 'देश के मुंह पर कालिख पोत रहा है.
3 सितंबर, 2012: तस्वीरों में दिन की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 11/12
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया हुई है. उनके यह कहने पर कि कांग्रेस ने दिग्विजय को सिर्फ गाली के लिए रखा है, कांग्रेस महासचिव ने इंदौर में पलटवार किया. दिग्विजय ने कहा कि राज संतुलन न खोएं.
3 सितंबर, 2012: तस्वीरों में दिन की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 12/12
वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा है कि विपक्ष द्वारा प्रधानमंत्री से इस्तीफा मांगना और कोल आवंटन रद्द करने की मांग करना अतार्किक है. उन्होंने इस्तीफे की मांग को पूरी तरह खारिज कर दिया.
Advertisement
Advertisement