scorecardresearch
 
Advertisement
भारत

पूर्वी दिल्‍ली में हंगामा, भीड़ ने पेट्रोल पंप फूंका

पूर्वी दिल्‍ली में हंगामा, भीड़ ने पेट्रोल पंप फूंका
  • 1/9
दिल्ली के मयूर विहार फेज 3 में हंगामे के बाद बिगड़े हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं. इलाके में रविवार शाम हुए हंगामे के मामले में 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है. इलाके में शांति बनाए रखने के लिए बड़े पैमाने पर पुलिस बल को तैनात किया गया है.
पूर्वी दिल्‍ली में हंगामा, भीड़ ने पेट्रोल पंप फूंका
  • 2/9
हंगामे में 17 पुलिसकर्मियों समेत करीब 50 लोग घायल हैं. घायलों का इलाज लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में चल रहा है. सोमवार को इलाके के 2 पब्लिक स्कूलों को बंद रख गया है.
पूर्वी दिल्‍ली में हंगामा, भीड़ ने पेट्रोल पंप फूंका
  • 3/9
पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 में सोमवार शाम जमकर हंगामा हुआ. यहां बेतहाशा पत्थरबाज़ी हुई, कई गाड़ियां आग के हवाले कर दी गयीं. पुलिस और भीड़ में बुरी तरह संघर्ष हुआ.
Advertisement
पूर्वी दिल्‍ली में हंगामा, भीड़ ने पेट्रोल पंप फूंका
  • 4/9
लोगों का आरोप था कि पुलिस चेकिंग के दौरान एक शख्स की इस कदर पिटाई की गई कि वो घायल हो गया. घटना से लोग इस कदर गुस्साए थे कि उन्होंने थाने के बाहर जमकर हंगामा किया और पुलिस पर पत्थरबाजी की.
पूर्वी दिल्‍ली में हंगामा, भीड़ ने पेट्रोल पंप फूंका
  • 5/9
सोमवार शाम करीब छह बजे मयूर विहार और नोएडा के बीच पड़ने वाली रोड पर पुलिस चेकिंग कर रही थी.
पूर्वी दिल्‍ली में हंगामा, भीड़ ने पेट्रोल पंप फूंका
  • 6/9
बताया जा रहा है कि इसी दौरान एक शख्स बिना हेलमेट के आ रहा था. पुलिस के रुकने का इशारा करने पर वो बाईक लेकर भागने लगा. सोमवार शाम करीब छह बजे मयूर विहार और नोएडा के बीच पड़ने वाली रोड पर पुलिस चेकिंग कर रही थी
पूर्वी दिल्‍ली में हंगामा, भीड़ ने पेट्रोल पंप फूंका
  • 7/9
बताया जा रहा है कि इसी दौरान एक शख्स बिना हेलमेट के आ रहा था. पुलिस के रुकने का इशारा करने पर वो बाईक लेकर भागने लगा. तभी चैकिंग कर रहे एक पुलिस कर्मी ने उस पर डंडे से वार किया जो उसकी बाईक के पहिये मे फंस गया. इससे बाइक सवार सिर के बल सड़क पर गिर गया. उसे गंभीर चोट आई और उसे लाल बहादुर शात्री अस्पताल ले जाया गया.
पूर्वी दिल्‍ली में हंगामा, भीड़ ने पेट्रोल पंप फूंका
  • 8/9
मयूर विहार फेज -3 में पुलिस चेकिंग में घायल शख्स पास के ही खोड़ा इलाके का रहने वाला था. जैसे ही उसके परिजनों को खबर लगी वो घटना स्थल पर पहुच गए. देखते ही देखते सैकड़ों लोग इकठ्ठा हो गए और पुलिस से तकरार शुरू हो गई.
पूर्वी दिल्‍ली में हंगामा, भीड़ ने पेट्रोल पंप फूंका
  • 9/9
भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया. भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. लेकिन हालात बद्तर होते गये. भीड़ ने वहाँ खड़ी तीन बाईक और एक कार को आग के हवाले कर दिया. पुलिस बूथ को भी आग के हवाले कर दिया. एक पेट्रोल पंप में भी आग लगा दी गयी.
Advertisement
Advertisement
Advertisement