scorecardresearch
 
Advertisement
भारत

2 सितंबर, 2012: तस्वीरों में दिन की बड़ी खबरें | पढ़ें

2 सितंबर, 2012: तस्वीरों में दिन की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 1/13
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाराष्ट्र से बिहारियों को खदेड़ने की मनसे प्रमुख राज ठाकरे की धमकी पर कार्रवाई नहीं करने के लिए आज महाराष्ट्र सरकार की आलोचना की. उन्होंने राज को सिरफिरा बताया.
2 सितंबर, 2012: तस्वीरों में दिन की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 2/13
एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने इस बार मीडिया का हमला बोला है. उन्‍होंने हिन्‍दी मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि हिन्‍दी चैनल मुझे बदनाम करते हैं, उन्‍होंने कहा, 'वे मुझे गुस्‍सा न दिलाएं' वरना हिन्‍दी चैनलों को महाराष्‍ट्र में बंद करवा दूंगा.
2 सितंबर, 2012: तस्वीरों में दिन की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 3/13
कोलगेट मसले को लेकर मुलायम सिंह यादव की अगुवाई में तीसरे मोर्चे के संभावित गठन की हालिया खबरों पर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो ऐसा सियासी धड़ा बनाते हैं, तो केंद्र सरकार की अगुवा पार्टी को कोई आपत्ति नहीं होगी.
Advertisement
2 सितंबर, 2012: तस्वीरों में दिन की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 4/13
पिछले दो बार के चैंपियन भारत ने बेहतरीन खेल और जज्बा दिखाते हुए यहां अपने से ऊंची रैंकिंग के कैमरून को रोमांच की पराकाष्ठा तक पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूट आउट में 5-4 से हराकर लगातार तीसरी बार नेहरू कप फुटबॉल टूर्नामेंट जीता.
2 सितंबर, 2012: तस्वीरों में दिन की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 5/13
कम हो रहे भूजल स्तर के कारण जिला प्रशासन ने अगले आदेश तक गुड़गांव की सभी लाइसेंसी कालोनियों में निर्माण पर प्रतिबंध लगा दिया है. यह प्रतिबंध हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से निर्माण कार्य के लिए सीवेज का पुन:चक्रित जल का उपयोग करने की अनुमति मिलने के बाद हटेगा. गुड़गांव प्रशासन ने 81 बिल्डरों को नियमों को उल्लंघन करने के मामले में नेटिस भेजा है.
2 सितंबर, 2012: तस्वीरों में दिन की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 6/13
पुणे की पब पार्टी पर पुलिस की रेड पड़ी. इसमें 325 हाईप्रोफाइल लोग हिरासत में लिए गए. मेडिकल टेस्ट के बाद ये लोग छूटे.
2 सितंबर, 2012: तस्वीरों में दिन की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 7/13
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अगले हफ्ते एक उच्चस्तरीय सम्मेलन में शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ देश की सुरक्षा की समीक्षा करेंगे. सम्मेलन आतंकी समूहों और नक्सलियों की बढ़ रही गतिविधियों पर केंद्रित होगा.
2 सितंबर, 2012: तस्वीरों में दिन की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 8/13
रियल्टी कार्यक्रम ‘इंडियन आइडल’ के छठे सीजन के विजेता विपुल मेहता ने बताया कि मैं वास्तव में यह खिताब जीत कर खुश हूं. संगीत उद्योग में यह मेरे करियर की शुरुआत है. मैं सनी देओल के लिए गीत गाना चाहता हूं. उनके लिए गाना अलग और चुनौतीपूर्ण है.
2 सितंबर, 2012: तस्वीरों में दिन की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 9/13
कानपुर में कोयला मंत्री का जबरदस्त विरोध हुआ. बीजेपी का घर के बाहर प्रदर्शन हुआ. महिलाओं ने मंत्रीजी को लौटाया बैरंग, नहीं कर पाए शिविर का उदघाटन.
Advertisement
2 सितंबर, 2012: तस्वीरों में दिन की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 10/13
केन्द्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा है कि हमारी सरकार को पूर्ण बहुमत है और दुनिया की कोई भी ताकत प्रधानमंत्री का इस्तीफा नही ले सकती है. जायसवाल ने कहा कि भाजपा बहुत जल्दबाजी में है केन्द्र में सत्ता पाने के लिये लेकिन वह नही जानती कि जनता देख रही है कि वह देश की संसद को चलाने में किस तरह से बाधा पहुंचा रही है और जनता इसका जवाब उन्हें चुनाव में देगी.
2 सितंबर, 2012: तस्वीरों में दिन की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 11/13
लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने कोयला आवंटन विवाद पर चुप्प रहना पसंद करने संबंधी मनमोहन सिंह के बयान को लेकर आज उन पर निशाना साधते हुए कहा कि वह ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्हें ‘अपनी चुप्पी पर गर्व है.’
2 सितंबर, 2012: तस्वीरों में दिन की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 12/13
दिल्ली-एनसीआर को दहलाने की लश्कर की साजिश की खबर मिली है. राजधानी में चार आतंकवादियों के घुसने की खबर है. इसके चलते  हाईअलर्ट घोषित किया गया है.
2 सितंबर, 2012: तस्वीरों में दिन की बड़ी खबरें | पढ़ें
  • 13/13
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत के साथ जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में नौ विकेट पर 232 रन बना लिए. इस तरह मेहमान टीम को अब तक 244 रनों की बढ़त मिल चुकी है.
Advertisement
Advertisement