प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नॉर्वे के दौरे पर हैं. उन्होंने नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में वहां के प्रधानमंत्री जोनस गाहर स्टोरे के साथ एक जॉइंट प्रेस ब्रीफिंग में हिस्सा लिया. जॉइंट स्टेटमेंट में दोनों प्रधानमंत्रियों ने हर प्रकार के आतंकवाद और हिंसक उग्रवाद की कड़ी निंदा की, जिसमें सीमा पार आतंकवाद भी शामिल है.