कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) से मुलाकात करने की मांग को लेकर अड़ गए हैं. उन्होंने इस मांग के समर्थन में दिल्ली के आकाशवाणी भवन में अपना डेरा डाल दिया है. राहुल गांधी वहां गद्दा डालकर बैठ गए हैं और उन्होंने एक लंबी लड़ाई की तैयारी शुरू कर दी है. इस दौरान इंडिया गठबंधन के अन्य नेता भी फॉर्म सिक्स और संबंधित अधिकारियों के निलंबन की मांग को लेकर जमकर हल्ला बोल रहे हैं.