मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कई अन्य कांग्रेस नेता दिल्ली के आकाशवाणी भवन परिसर में धरने पर बैठे हैं. राहुल गांधी का आरोप है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने वोट चोरी में मदद की है और इसी मुद्दे पर वे उनसे मिलकर अपनी बात रखना चाहते हैं. इस विरोध प्रदर्शन में लगभग 300 विपक्षी सांसद शामिल हुए, जिनमें अखिलेश यादव और अभिषेक बनर्जी जैसे प्रमुख नेता भी थे. पुलिस ने कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में भी लिया.