दिल्ली के राजघाट से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पहुंच चुके हैं. विपक्षी दलों के इस आंदोलन के बीच आज पुलिस प्रशासन का रुख थोड़ा नरम दिखाई दिया और उसने इन नेताओं को राजघाट के अंदर जाने से नहीं रोका. इससे पहले कल जंतर-मंतर पर विपक्षी सांसदों को रोके जाने के बाद जो हंगामा हुआ था, वह सबने देखा था. आज जब विपक्षी सांसद राजघाट पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हें अंदर जाने की अनुमति दे दी.