नीट पेपर लीक मामले में आत्महत्या करने वाली नागपुर की छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी की मां नीलम चतुर्वेदी आज नागपुर में CJP के प्रदर्शन में शामिल हुईं. संविधान चौक पर चल रहे आंदोलन में पहुंचकर उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की. नीलम चतुर्वेदी ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वह रोज आंदोलन में शामिल होंगी और ज़रूरत पड़ी तो दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में भी हिस्सा लेंगी.