संसद के मॉनसून सत्र से पहले दिल्ली में सत्ता पक्ष ने अपनी पूरी रणनीति पर मंथन शुरू कर दिया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दफ्तर में एनडीए के शीर्ष नेताओं की अहम बैठक हुई. 20 जुलाई से शुरू होने वाले मॉनसून सत्र में सरकार परिसीमन से जुड़े संशोधित संविधान संशोधन विधेयक, महिला आरक्षण कानून को लागू करने का नया फॉर्मूला और प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व मंत्रियों को 30 दिन की न्यायिक हिरासत की स्थिति में पद से हटाने से जुड़े संविधान संशोधन जैसे बड़े विधेयक ला सकती है.