scorecardresearch
 
Advertisement

भारत-US ऊर्जा सहयोग और मोदी-ट्रंप के रिश्ते पर क्या बोले मार्को रुबियो-सर्जियो गोर?

भारत-US ऊर्जा सहयोग और मोदी-ट्रंप के रिश्ते पर क्या बोले मार्को रुबियो-सर्जियो गोर?

अमेरिका और भारत के बीच व्यापारिक समझौतों और ऊर्जा सहयोग को लेकर अहम चर्चाएं चल रही हैं. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और राजदूत सर्जियो गोर ने दोनों देशों के आपसी संबंधों पर विस्तार से बात की. रुबियो ने जामनगर की रिफाइनिंग सुविधा का जिक्र करते हुए यह कहा गया कि अमेरिका भी अपने देश में रिफाइनिंग क्षमता बढ़ा रहा है, जिससे मध्य पूर्व पर दुनिया की निर्भरता कम होगी. इसके अलावा रूसी कच्चे तेल की खरीद और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को संतुलित करने पर भी चर्चा हुई. क्वाड के ढांचे पर बात करते हुए सप्लाई चेन को मजबूत करने और एआई, तकनीक, बायोमेडिसिन जैसे क्षेत्रों में घरेलू क्षमताएं बढ़ाने पर जोर दिया गया. इसके साथ ही पीएम मोदी और प्रेसिडेंट ट्रंप के बीच दोस्ती और नतीजे देने की सोच की तारीफ की गई.

Advertisement
Advertisement