नेपाल में आई भीषण त्रासदी का असर अब भारत में भी दिखाई दे रहा है. नेपाल से बहकर आने वाली नारायणी नदी में कुशीनगर के पास लगातार शव मिल रहे हैं. अब तक 13 शव बरामद किए जा चुके हैं. प्रशासन और SDRF की टीमें नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं.