देश के दूसरे हिस्से बाढ़ की वजह से परेशान हैं.. खास तौर पर उत्तर प्रदेश और बिहार. बिहार में तो लगातार गंगा का जलस्तर बढ़ने से कम से कम 6 जिले बाढ़ की चपेट में है.. आज बिहार के मुख्यमंत्री ने इन बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे भी किया... उधर वाराणसी में गंगा का जलस्तर कम हो रहा है लेकिन अभी भी तमाम घाट और उनके किनारों के मंदिर डूबे हुए है.