लोक जनशक्ति पार्टी पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में काफी सक्रिय है. एलजेपी से सांसद अरुण भारती पासी समुदाय के लोगों पर हुए अत्याचारों के बाद लगातार उनके घर जाकर परिवारों से मुलाकात कर रहे हैं. हालांकि इन तमाम मुलाकातों के बाद उनका आरोप समाजवादी पार्टी से जुड़े लोगों पर है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सपा के साथ ही आरजेडी पर भी निशाना साधा है.