scorecardresearch
 

कभी सनातन को बताया था डेंगू-मलेरिया अब डबल मीनिंग कमेंट पर फंसे उदयनिधि स्टालिन

तमिलनाडु के विपक्षी नेता उदयनिधि स्टालिन ने कावेरी जल विवाद पर एक्ट्रेस तृषा को लेकर अभद्र टिप्पणी की, जिससे राजनीतिक विवाद छिड़ गया. उनके खिलाफ पुलिस ने छह धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें डिटेन कर लिया है.

Advertisement
X
उदयनिधि स्टालिन ने साल 2023 में सनातन को 'डेंगू-मलेरिया' बताया था
उदयनिधि स्टालिन ने साल 2023 में सनातन को 'डेंगू-मलेरिया' बताया था

तमिलनाडु में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. आरोप है कि कावेरी जल मामले पर बोलते हुए उन्होंने अपने भाषण में एक्ट्रेस तृषा को लेकर टिप्पणी की, जिसके बाद तमिलनाडु की राजनीति गर्मा गई है. उनके इस अभद्र बयान पर उनकी कड़ी आलोचना हो रही है. इस मामले में उदयनिधि को डिटेन कर लिया गया है. उनके खिलाफ पुलिस ने छह धाराओं में मामला दर्ज किया है.

बता दें कि उदयनिधि स्टालिन, तमिलनाडु के पूर्व सीएम एमके स्टालिन के बेटे हैं और इस समय विपक्ष के नेता हैं. विवादों से उनका पुराना नाता रहा है. तकरीबन तीन साल पहले इसी तरह उन्होंने सनातन को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी थी. जिसके बाद ये मामला हाईकोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा था. दोनों ही अदालतों ने स्टालिन के बयान को गैर जिम्मेदराना बताया था और उन्हें फटकार भी लगाई थी.

क्या बोले थे उदय निधि स्टालिन?

साल 2023 में उदय निधि स्टालिन सनातन उन्मूलन सम्मेलन में शामिल हुए थे. यहां संबोधन के दौरान उन्होंने कहा था कि, 'सनातन का सिर्फ विरोध नहीं किया जाना चाहिए. बल्कि, इसे समाप्त ही कर देना चाहिए. सनातन धर्म सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ है. कुछ चीजों का विरोध नहीं किया जा सकता, उन्हें खत्म ही कर देना चाहिए. हम डेंगू, मच्छर, मलेरिया या कोरोना का विरोध नहीं कर सकते. हमें इसे मिटाना है. इसी तरह हमें सनातन को भी मिटाना है.' सनातन नाम संस्कृत का है. यह सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ है.'  

Advertisement

जब ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था तब सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार में मंत्री रहे उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणी को लेकर नाराजगी जताई थी. कोर्ट ने पूछा था कि वह भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अपने अधिकार का दुरुपयोग करने के बाद अपनी याचिका लेकर शीर्ष अदालत के पास क्यों आए हैं? जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच ने स्टालिन से कहा था, वे एक मंत्री हैं और उन्हें अपनी टिप्पणी के नतीजे पता होना चाहिए. 

एक्ट्रेस तृषा पर क्या बोल गए उदयनिधि स्टालिन?
सोशल मीडिया पर स्टालिन का वो वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने तृषा पर अटैक किया था. वायरल वीडियो में उदयनिधि स्टालिन कावेरी जल विवाद को लेकर एक रैली को संबोधित कर रहे थे. वहां उन्होंने राज्य के सीएम विजय पर निशाना साधा. तभी भीड़ में कुछ लोग तृषा, तृषा, तृषा चिल्लाने लगते हैं. उनकी ये बात सुनकर स्टालिन मुस्कुराते हैं. तृषा का नाम लिए बिना अभद्र कमेंट करते हैं. फिर तुरंत अपनी सफाई देते हुए कहते हैं- मैं कावेरी विवाद पर बोल रहा था. स्टालिन की ये बात सुनकर लोग हूटिंग करने लगे थे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement