scorecardresearch
 

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत को राहत, 20 हजार टन एलपीजी लेकर गुजरात के कांडला पोर्ट पहुंचा टैंकर 'Symi'

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए एक और अच्छी खबर आई है. मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाला एक बड़ा एलपीजी टैंकर 'Symi' गुजरात के कांडला पोर्ट पर सुरक्षित पहुंच गया है, जिससे देश में रसोई गैस की आपूर्ति को बड़ी मजबूती मिलेगी.

Advertisement
X
गुजरात के पोर्ट पर पहुंचा एलीपजी टैंकर सिमी. (Social Media)
गुजरात के पोर्ट पर पहुंचा एलीपजी टैंकर सिमी. (Social Media)

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत की एनर्जी सुरक्षा के लिए एक और अच्छी खबर आई है. मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाला एक बड़ा एलपीजी टैंकर 'Symi' करीब 20,000 टन लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकल गुजरात के कांडला पोर्ट पहुंच गया है, जहां पाइप लाइन के द्वारा एलीपीजी के निकाला जा रहा है. 

अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाला एक बड़ा एलीपीजी टैंकर सिमी सुरक्षित गुजरात के कच्छ स्थित कांडला पोर्ट पहुंच गया है. इस जहाज ने पश्चिम एशिया संकट के बीच 13 मई 2026 को अत्यधिक संवेदनशील माने जाने वाले स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पार किया  था.

उन्होंने आगे कहा कि ऊर्जा संकट के इस दौर में इस टैंकर का भारत पहुंचना घरेलू बाजारों में एलपीजी की कीमतों और उपलब्धता को स्थिर बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. साथ ही देश में रसोई गैस की आपूर्ति को बड़ी मजबूती मिलेगी.

इससे पहले जानकारी आई थी कि भारत के 15 जहाजों ने सुरक्षित रुप से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर लिया, जो कि भारत की कूटनीति और वैश्विक ताकत को दिखाता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement