scorecardresearch
 

थेनी जेल ब्रेक कर भागे थे 17 कैदी, 13 दबोचे गए, FIR के बाद आज कोर्ट में पेशी

थेनी जेल ब्रेक के बाद दोबारा पकड़े गए 13 कैदियों पर एफआईआर दर्ज हुई, जिनमें 5 को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और बाकी 8 को आज पेश किया जाएगा. ड्रोन, 17 विशेष टीमों और कई राज्यों में जारी तलाशी के बीच फरार 4 कैदियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.

Advertisement
X
तमिलनाडु में थेनी जेल से कैदी भाग निकले थे. (Photo- ITG)
तमिलनाडु में थेनी जेल से कैदी भाग निकले थे. (Photo- ITG)

तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से कैदियों के फरार होने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. थेनी जिले के एंडीपट्टी के पास स्थित थेक्कमपट्टी सब-जेल से भागे 17 कैदियों में से 13 को दोबारा पकड़ लिया गया है. इन सभी 13 कैदियों के खिलाफ जेल से फरार होने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है.

जानकारी के मुताबिक, कैदियों ने मेडिकल इमरजेंसी का नाटक किया और जेल के सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर फरार हो गए थे. इसके बाद पुलिस ने बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया. पांच पकड़े गए कैदियों को न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया है, जबकि बाकी आठ कैदियों को आज पेश किया जाएगा. फरार हुए चार अन्य कैदियों को पकड़ने के लिए पुलिस का अभियान जारी है.

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु की थेनी जेल में धरे रह गए सुरक्षा इंतजाम, 17 कैदी हुए फरार, 5 गिरफ्तार, 12 की तलाश में जुटी पुलिस

ड्रोन से की गई फरार कैदियों की तलाश

जेल के आसपास का इलाका पहाड़ी और घने जंगलों वाला है. ऐसे में कैदियों के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने कई स्तरों पर तलाशी अभियान शुरू किया. सबसे पहले भागने के संभावित रास्तों पर हथियारबंद चेकपोस्ट लगाकर घेराबंदी की गई. आसपास के जिलों की सीमाएं सील की गईं और केरल पुलिस को भी सतर्क किया गया.

Advertisement

फरार कैदियों की तस्वीरें और जानकारी सार्वजनिक की गईं, ताकि लोगों से मदद मिल सके. रेलवे ट्रैक और स्टेशनों पर निगरानी बढ़ाई गई. हवाई अड्डों पर भी जांच की गई. कैदियों के घरों के साथ उनके रिश्तेदारों और दोस्तों के ठिकानों पर नजर रखी गई. गांवों, जंगल विभाग के कर्मचारियों और राजस्व अधिकारियों को भी अलर्ट किया गया. टैक्सी, ऑटो और बस स्टैंड पर भी जांच की गई.

तलाशी के लिए 17 विशेष टीमें तैनात

पुलिस ने इलाके में व्यवस्थित तलाशी के लिए 17 विशेष टीमें बनाई थीं. जंगलों में खोज अभियान चलाने के लिए पांच एसटीएफ टीमों को बुलाया गया. इसके अलावा चार टीएसपी कंपनियों को भी तैनात किया गया.

यह भी पढ़ें: मिर्गी का बहाना, जेल ब्रेक और 13 फरार कैदी... थेनी कांड में 9 जेलकर्मी सस्पेंड

दिन निकलने के बाद तीन विशेष ड्रोन की मदद से फरार कैदियों को तलाशा गया. तमिलनाडु पुलिस के दक्षिण क्षेत्र ने बताया कि ड्रोन से बड़े इलाके की निगरानी करने और कैदियों की सटीक लोकेशन पता लगाने में मदद मिली. इसी तकनीक की सहायता से पुलिस ने फरार कैदियों को तेजी से खोजकर पकड़ने में सफलता हासिल की. फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता फरार चार कैदियों को पकड़ना है. उनके लिए तलाशी अभियान जारी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement