scorecardresearch
 

सेना के पुराने गोले पर पैर पड़ने से युवक की चली गई जान, तमिलनाडु में ट्रेकिंग के दौरान बड़ा हादसा

तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में पहाड़ी रास्ते पर रक्षा गोला-बारूद पर पैर पड़ने से एक युवक की मौत हो गई. इस हादसे में उसके पांच दोस्त भी घायल हुए हैं. ये पहाड़ी रक्षा कर्मियों की टारगेट प्रैक्टिस के लिए इस्तेमाल होती है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
धमाके में मारे गए युवक की उम्र 21 साल थी. (Photo: Representational)
धमाके में मारे गए युवक की उम्र 21 साल थी. (Photo: Representational)

तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में एक दर्दनाक हादसा हो गया है. हनुमंतपुरम में एक पहाड़ी रास्ते पर चलते समय रक्षा गोला-बारूद पर पैर पड़ जाने से एक युवक की मौत हो गई. इस घटना में युवक के पांच दोस्त भी घायल हुए हैं.

जानकारी के मुताबिक, यमंग यादव, विशाल, आर्यन शर्मा, कृष्णा, निष्काश और विराट नाम के छह दोस्त एक पहाड़ी पर चढ़े थे. बताया जा रहा है कि इस पहाड़ी का इस्तेमाल रक्षा कर्मी टारगेट प्रैक्टिस के लिए करते हैं. जब ये सभी दोस्त पहाड़ी से नीचे उतर रहे थे, तभी ये हादसा हुआ.

नीचे उतरते समय 21 साल के यमंग यादव का पैर अचानक वहां पड़े एक विस्फोटक पर पड़ गया. धमाका इतना जोरदार था कि यमंग की मौके पर ही मौत हो गई. उसके साथ मौजूद बाकी दोस्त भी इस विस्फोट की चपेट में आकर घायल हो गए. घायलों को तुरंत जिला सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले में जांच भी शुरू कर दी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement