scorecardresearch
 

सिक्किम लैंडस्लाइड में 10 की मौत, मीथेन ब्लास्ट के बाद सुरंग में फंसे थे 27 मजदूर

सिक्किम के नामची जिले में नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHPC) की तीस्ता स्टेज VI हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट की निर्माणाधीन टनल में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए खोज और बचाव अभियान जारी है.

Advertisement
X
टनल के भीतर मीथेन गैस होने की आशंका जताई गई है. (Photo: ITG)
टनल के भीतर मीथेन गैस होने की आशंका जताई गई है. (Photo: ITG)

सिक्किम के नामची जिले में एक निर्माणाधीन टनल के बाहर भूस्खलन होने से करीब 27 मजदूर अंदर फंस गए थे. फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए खोज और बचाव अभियान जारी है.

ताजा जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन ने 10 लोगों की मौत की पुष्टि की है. शवों को सिंगतम जिला अस्पताल, STNM अस्पताल (गंगटोक) और नामची जिला अस्पताल ले जाया गया है.

बताया जा रहा है कि टनल के भीतर मीथेन गैस होने की आशंका है. इसी वजह से बचाव अभियान में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. गैस के संभावित असर के कारण कई बचावकर्मियों की तबीयत भी बिगड़ने की जानकारी भी सामने आई है.

इस बीच नामची जिला प्रशासन NHPC अधिकारियों, SDRF, NDRF, सिक्किम पुलिस, फायर और इमरजेंसी सर्विस, स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित विभागों के साथ मिलकर लगातार बचाव अभियान चला रहा है. SSDMA स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है.

बता दें, यह हादसा समरदुंग टनल में हुआ. जानकारी के मुताबिक, भूस्खलन के बाद टनल का प्रवेश रास्ता मलबे के कारण बंद हो गया. प्रशासन ने जानकारी दी है कि सामरदुंग-मामरिंग टनल में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है.

Advertisement

मीथेन गैस बनी चैलेंज

रेस्क्यू टीम के सामने सबसे बड़ा चैलेंज टनल के अंदर मौजूद मीथेन गैस को माना जा रहा है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि गैस के संपर्क में आने से कई बचावकर्मियों को चक्कर आए, जबकि कुछ बेहोश भी हुए हैं.

बताया जा रहा है कि भूस्खलन के बाद जमीन और चट्टानों की परतें खिसकने से यह गैस बाहर निकली. वहीं, टनल का संकरा रास्ता और कम दृश्यता भी राहत और बचाव अभियान में बड़ी बाधा बन रहे हैं. इसी वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद सावधानी के साथ चलाया जा रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement