scorecardresearch
 

सिक्किम टनल हादसे में अब तक 22 शव बरामद, तीन की तलाश जारी

सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन NHPC तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना की सुरंग में हुए हादसे में अब तक कुल 22 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं. 3 लोगों की तलाश अब भी जारी है.

Advertisement
X
सिक्किम टनल हादसा (फोटो: PTI)
सिक्किम टनल हादसा (फोटो: PTI)

सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन NHPC तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना की सुरंग में हुए हादसे में अब तक कुल 22 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं. 3 लोगों की तलाश अब भी जारी है. बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है और बाकी पीड़ितों का जल्द से जल्द पता लगाने के लिए विशेष टीमें भी तैनात की गई हैं.

अधिकारियों के मुताबिक इस सुरंग में कुल 25 मजदूर फंसे थे. इनमें से 22 के शव बरामद हो गए हैं, बाकी लोगों की तलाश जारी है. 

बचाव अभियान युद्धस्तर पर चल रहा है. देर रात करीब 10 बजे आसनसोल स्थित ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) की एक दूसरी बचाव टीम घटनास्थल पर पहुंची और बचाव अभियान में जुट गई. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और आसनसोल स्थित ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) तेजी से बचाव एवं तलाशी अभियान में जुटी हुई हैं. 

सोमवार 20 जुलाई को दोपहर तकरीबन 1 बजे यह हादसा हुआ था. अधिकारियों का कहना है कि शवों की पहचान के लिए जरूरत पड़ने पर DNA जांच भी कराई जाएगी.

इस मामले को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से बातचीत की है. कहा जा रहा है कि इस योजना में कार्यरत कम से कम 4 मजदूर झारखंड के खूंटी, हजारीबाग और पश्चिम सिंहभूम जिलों के थे. 

Advertisement

इस घटना में NHPC ने मुआवजे की भी घोषणा कर दी है. NHPC ने प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए 5 लाख के मुआवजे की घोषणा की है. वहीं राज्य सरकार ने मृतक परिवारों के लिए 4 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की है.

साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिवार के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. राज्य सरकार, ज़िला प्रशासन और सभी संबंधित एजेंसियां ​​स्थिति पर लगातार निगरानी रखे हुए हैं और तेजी से बचाव अभियान जारी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement