scorecardresearch
 

अमेरिका-ईरान युद्ध की चपेट में पूरा मिडिल ईस्ट, Air India और IndiGo ने ​सस्पेंड कीं सभी उड़ानें

ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया है. सुरक्षा जोखिम बढ़ने के बीच एअर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो ने खाड़ी देशों के लिए अपनी उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी हैं.

Advertisement
X
अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच एअर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो ने खाड़ी देशों के लिए अपनी उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कीं. (File Photo: PTI)
अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच एअर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो ने खाड़ी देशों के लिए अपनी उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कीं. (File Photo: PTI)

ईरान पर इजरायल और अमेरिकी हमले के बाद पूरा मिडिल ईस्ट जंग के मुहाने पर खड़ा है. ईरान ने कुवैत, दुबई, अबू धाबी, बहरीन, कतर, इराक, सऊदी अरब, जॉर्डन समेत अन्य खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डों पर मसाइलें दागी हैं. इस स्थिति को देखते हुए, एअर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो एयरलाइंस ने खाड़ी देशों के लिए अपनी सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है. 

एअर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, 'यात्रियों और क्रू की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. हम स्थिति पर लगातार करीबी नजर बनाए हुए हैं और आवश्यकता के अनुसार अपने परिचालन की समीक्षा करते हुए उसमें बदलाव करेंगे. हमारी टीमें प्रभावित यात्रियों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही हैं. प्रभावित यात्रियों को उनके रजिस्टर्ड कॉन्टैक्ट डिटेल्स पर सीधे सूचना दी जा रही है.' एअर इंडिया एक्सप्रेस की मैंगलोर से दुबई जा रही एक उड़ान को एयरस्पेस बंद होने के बाद बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा. विमान में 145 यात्री सवार थे.

एयरलाइन कंपनी ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे airindiaexpress.com पर अपने फ्लाइट की स्थिति चेक करें और यह सुनिश्चित करें कि उनके द्वारा दिया गया कॉन्टैक्ट डिटेल अपडेटेड हो. एअर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा, 'प्रभावित उड़ानों के लिए रिशेड्यूलिंग और कैंसिलेशन से संबंधित जानकारी के लिए यात्री हमारी वेबसाइट के मैनेज बुकिंग सेक्शन पर जाएं या व्हाट्सएप पर +91 6360012345 पर टिया (चैटबॉट) से चैट करें. इस दौरान हमारे यात्रियों के धैर्य और सहयोग के लिए हम आभारी हैं.' 

Advertisement

यह भी पढ़ें: ईरान का जोरदार पलटवार, कतर, UAE, कुवैत समेत कई अमेरिकी मिलिट्री बेस पर बरपाया कहर, देखें

इंडिगो ने कहा कि ईरान और मध्य पूर्व के आसपास हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों में हो रहे बदलावों को देखते हुए, मध्य पूर्व से आने-जाने वाली सभी उड़ानें रात 12 बजे तक रद्द कर दी गई हैं. स्पाइसजेट ने भी एक बयान में कहा कि दुबई (DXB) में हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण, उसकी कुछ उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं. एयरलाइन कंपनी ने अपने यात्रियों को वेबसाइट के जरिए लगातार अपडेट लेते रहने की सलाह दी है. 

यह भी पढ़ें: सऊदी-UAE-कतर... हर देश में मिसाइलें बरसा रहा ईरान, जानें खाड़ी मुल्कों में कितने भारतीय

ब्रिटिश एयरवेज ने एक बयान में कहा, 'हमने शनिवार को अम्मान जाने वाली उड़ान भी रद्द कर दी है.' रूस की एयरलाइन कंपनियों ने भी खाड़ी देशों के लिए अपनी उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित की हैं. बता दें कि मध्य पूर्व में एक व्यापक सैन्य संघर्ष चल रहा है, जिसमें ईरान को अमेरिका और इजरायल निशाना बना रहे हैं. दूसरी ओर ईरानी सेनाएं इजरायल के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुए खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले कर रही हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement