रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि मान्यवर सांसद ने गलत आंकड़ा, एकदम गलत आंकड़ा पेश किया है. सेफ्टी के बारे में जो गलत आंकड़ा दिया गया है, उसका संशोधन करना चाहूंगा. सेफ्टी पर एक लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है. इससे एक्सीडेंट्स की संख्या 90 प्रतिशत कम हुई है.
उन्होंने कहा कि इस तरह के गलत आंकड़े देकर सदन में किसी तरह का भ्रम उत्पन्न ना करें. दीवाली और छठ के सीजन में 12700 स्पेशल ट्रेन चलाई गई थी. रेल मंत्री ने कहा कि उसकी लिस्ट मैंने पब्लिश की है. उसका रिजल्ट भी दिखाई दिया है. उन्होंने कहा कि इस तरह से जो प्रयास हैं, उसका भी रिजल्ट दिखाई दिया.
रेल मंत्री ने कहा कि वह (पप्पू यादव) जब बाहर मिलते हैं, इनकी बात अलग होती है. सदन में जब बात करते हैं, तब कुछ और होती है. दरअसल, पप्पू यादव ने कहा कि 16 हजार मौतें जनरल ट्रेन से हुई है. हर घंटे दो मौतें. चीन अपने स्प्रिंग फेस्टिवल के दौरान 40 दिन में 48 करोड़ यात्रियों को बिना खरोंच के पहुंचा देता है और हम छठ-दीवाली पर्वों में.
पप्पू यादव ने कहा कि चुनाव के समय यह घोषणा करते हैं कि 17 हजार, 12 हजार ट्रेन चलाएंगे. चुनाव में 13 हजार, जब हमारे पास पांच हजार ट्रेन और 23 हजार डिब्बा है, कौन सा 17 हजार और 12 हजार ट्रेन यहां से चल रही थी और उसके बाद गरीब, मजदूर, छात्र डिब्बे में भर-भरकर आए. इससे पहले, बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने रेलवे की वेटिंग टिकट पर वसूले जाने वाले कैंसिलेशन चार्ज का मुद्दा उठाया.
उन्होंने कहा कि मंत्री जी का बहुत सम्मान करता हूं. वर्ष 2021 से 2024 के बीच रेलवे ने वेटिंग टिकट कैंसिलेशन के नाम पर 1230 करोड़ रुपये कमाए हैं. 2023 में पांच करोड़ 26 लाख वेटिंग टिकट कैंसिल कराकर सरकार ने इसकी वसूली की. पप्पू यादव ने कहा कि इससे पहले पुरानी ट्रेनों में 10 से 12 स्लीपर डिब्बे हुआ करते थे. लेकिन एलएचबी ट्रेनों में अब जिस तरह से दो, तीन, चार डिब्बे होते हैं.
कोविडकाल के बाद 1024 नई ट्रेन
पप्पू यादव ने कहा कि पूरे देश की समस्या है कि अभी आप खोलेंगे और एक मिनट में सब खतम हो गया. ये जो बिचौलिया है, वह आम आदमी के लिए लगातार बोझ बनता जा रहा है. इतने पर स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें टोका और पूछा कि आपका प्रश्न क्या है. पप्पू यादव ने कहा कि जिस तरह से हमारे मजदूर भाई, छात्र, बेरोजगार बिना कंफर्मेशन के ट्रेन के टॉयलेट में, छतों पर 24 घंटे, 32 घंटे यात्रा करते हैं. आपने भी स्वीकार किया है कि सात लाख से अधिक प्रवासी मजदूर सीमांचल कोसी के हैं.
यह भी पढ़ें: नित्यानंद राय ने राज्यसभा में पेश किया CAPF बिल, विपक्ष ने किया विरोध
पप्पू यादव अभी बोल ही रहे थे कि स्पीकर ने जवाब के लिए मंत्री का नाम ले लिया. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पप्पू यादव के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि रेलवे गरीब की सवारी है. पूरा का पूरा फोकस गरीब वर्ग पर रहता है रेलवे का. उन्होंने कहा कि कोविड के बाद देशभर में 1024 गाड़ियां चलाई गई हैं. जो गाड़ियां पहले से चल रही हैं, उनमें 4651 कोच नए जोड़े गए हैं. यह भ्रांतियां फैलाने की कोशिश है.
ट्रेन में 70 फीसदी कोच जनरल-स्लीपर
रेल मंत्री ने कहा कि आज भी ट्रेनों में 70 फीसदी कोच जनरल और स्लीपर हैं. यह हमने लिखित उत्तर में भी दिया है. रेल मंत्री ने कहा कि ट्रेनों में 78 फीसदी सीट्स जनरल और स्लीपर की हैं. जो पीक सीजन है, उसका ध्यान रखते हुए स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाती है. वित्त वर्ष 2023-24 में 40 हजार 500 स्पेशल ट्रेन चलाई गई थी. उन्होंने कहा कि 2024-25 में 85 हजार 400 स्पेशल ट्रेन चलाई गई.
यह भी पढ़ें: खाद, अनाज, पेट्रोल, डीजल और गैस... सर्वदलीय बैठक से पहले सरकार में ताबड़तोड़ मीटिंग
उन्होंने यह भी कहा कि चालू वित्त वर्ष में भी 75 हजार स्पेशल ट्रेन चलाई जा चुकी हैं. इसका रिजल्ट भी दिखा. दीवाली-छठ, नववर्ष और होली का जो रश सीजन निकला, उसमें परिस्थितियां पहले से काफी बेहतर रहीं. रेल मंत्री ने दावा किया कि बिचौलियों पर कड़ी कार्रवाई हुई है. तीन करोड़ से ज्यादा फेक अकाउंट्स आईआरसीटीसी से हटा गए हैं. आज यात्रियों को टिकट मिलने लगा है.