scorecardresearch
 

कांग्रेस से 200 और पदाधिकारी हो रहे सस्पेंड... वीरप्पा मोइली ने कहा- हमारा आंतरिक मामला

दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को हुई विपक्षी गठबंधन INDIA की रैली में शामिल नहीं होने वाले कांग्रेस पदाधिकारियों पर पार्टी कार्रवाई कर रही है. इस मामले पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने कहा कि पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के साथ कैसा व्यवहार करती है, यह उसका आंतरिक मामला है और इस पर सार्वजनिक बहस नहीं होनी चाहिए.

Advertisement
X
कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली. (File Photo)
कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली. (File Photo)

दिल्ली के रामलीला मैदान में राहुल गांधी की अगुवाई में हुई विपक्षी गठबंधन INDIA की रैली में शामिल नहीं होने वाले कांग्रेस पदाधिकारियों पर पार्टी कार्रवाई कर रही है. कर्नाटक कांग्रेस 200 से ज्यादा पदाधिकारियों को सस्पेंड कर रही है. इस कार्रवाई पर पार्टी के वरिष्ठ नेता मारपाडी वीरप्पा मोइली ने कहा कि कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं के साथ कैसा व्यवहार करती है, यह उसका अंदरूनी मामला है. इस पर किसी दूसरी पार्टी को सवाल उठाने या सार्वजनिक बहस करने का अधिकार नहीं है.

बेंगलुरु में जब वीरप्पा मोइली से रामलीला मैदान की रैली में शामिल नहीं होने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, "कांग्रेस के नेता पार्टी के साथ कैसा व्यवहार करते हैं या पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के साथ कैसा व्यवहार करती है, यह हमारा आंतरिक मामला है. हमें पता है कि अपने कार्यकर्ताओं के साथ कैसा व्यवहार करना है. यह सार्वजनिक बहस का विषय नहीं हो सकता."

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी और कांग्रेस पर अमित शाह का निशाना, कहा- घुसपैठियों को वोटर लिस्ट से निकालेंगे

SIR और वोट चोरी के मुद्दे पर हुई थी रैली

विपक्षी INDIA गठबंधन ने 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में 'चलो दिल्ली' रैली की थी. इसमें राहुल गांधी के साथ सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल हुए थे. रैली में मुख्य रूप से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने, वोटर लिस्ट से कथित तौर पर बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने और वोट चोरी के आरोपों को लेकर प्रदर्शन किया गया था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: '2024 में SIR नहीं थी, फ‍िर भी आप हारे थे', करनाल से अमित शाह का राहुल गांधी पर वार

राहुल गांधी ने रैली में चुनाव आयोग पर सत्ताधारी पार्टी को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया था. इस रैली के बाद कांग्रेस ने उन पदाधिकारियों के खिलाफ संगठनात्मक कार्रवाई शुरू की, जो बिना पूर्व सूचना या उचित कारण के रैली में शामिल नहीं हुए थे. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस और युवा कांग्रेस ने 215 और 60 नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement