scorecardresearch
 

'17 साल के एंटी नेशनल एजेंट्स...', राहुल गांधी ने CBSE छात्रों से की बात, VIDEO शेयर कर कसा तंज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सीबीएसई 12वीं कक्षा की परीक्षा में हो रही गड़बड़ियों और छात्रों की परेशानियों को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने CBSE 12वीं कक्षा के छात्रों से बातचीत की है.

Advertisement
X
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सीबीएसई के छात्रों से बातचीत की
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सीबीएसई के छात्रों से बातचीत की

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी परीक्षाओं में हो रही धांधली को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं. इसी कड़ी में उन्होंने सीबीएसई 12वीं कक्षा के छात्रों से मुलाकात की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियों में वह छात्रों से बात कर रहे हैं और परीक्षा-कॉपी जांचने में हुई गड़बड़ी के कारण उन्हें क्या परेशानी हुई उसके बारे में बात कर रहे हैं. 

उन्होंने छात्रों से रिजल्ट से जुड़ी परेशानियों पर बात और पोस्ट में लिथा कि स्टूडेंट्स ने अपनी परेशानी उठाई, उसके लिए सवाल पूछे. उन्हें इसका जवाब तो नहीं दिया गया पर उनका अपमान जरूर कर दिया गया. 

OSM सिस्टम की खामियों पर उठाए सवाल

वीडियो में राहुल गांधी सीबीएसई (CBSE) के 'ऑन-स्क्रीन मार्किंग' (OSM) सिस्टम और रिजल्ट में सामने आई गड़बड़ियों को लेकर छात्रों से बात करते दिख रहे हैं. वीडियो में सीबीएसई छात्र वेदांत भी नजर आ रहे हैं. बता दें कि वेदांत वही छात्र हैं, जिनकी फिजिक्स की आंसर शीट में रोल नंबर की गलत टैगिंग हुई थी और किसी अन्य छात्र की हैंडराइटिंग अपलोड होने का खुलासा किया था. वेदांत ने इसे लेकर सवाल उठाए थे तब उन्हें 'पाकिस्तानी' तक कह दिया गया था.

Rahul Gandhi

वेदांत ने रखी अपनी बात

Advertisement

वेदांत ने कहा, 'जब मैं शीट फिजिक्स की शीट देखता हूं तो उसका एग्जाम बहुत अच्छा गया. उसमें मेरे अच्छे नंबर आएंगे. लेकिन नंबर नहीं आए. तब तब ये ऑप्शन था कि अगरनंबर कम आते हैं, तो फोटो कॉपी के लिए अप्लाई  कर सकते हैं, उसकी कॉपी जब मैं खोलता हूं, तो उसमें मेरी हैंडराइटिंग नहीं थी. मैंने देखा की ये मेरी शीट नहीं थी.'

राहुल गांधी से बातचीत वाले वीडियो में वेदांत ट्रोलिंग वाली बात भी दोहराते नजर आ रहे हैं. वह कहते हैं कि 'मेरे को पाकिस्तान का एजेंट तक बोला गया.' राहुल गांधी ने भी वीडियो पोस्ट करते हुए यही लिखा है कि 'मेरे साथी देशद्रोही सोरोस (Soros) एजेंट्स' के साथ बातचीत. उन्होंने आगे लिखा कि 'वेदांत और उसके दोस्त प्रतिभाशाली, बहादुर युवा भारतीय हैं, जिन्होंने सीबीएसई और मोदी सरकार से आसान सवाल पूछे - लेकिन जवाब के बजाय उन्हें अपमान मिला. वे एक उज्ज्वल और सुरक्षित भविष्य के हकदार हैं. हम सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें यह मिले.'

छात्र बोले- सवाल करने पर हमें बताया गया देशद्रोही

बातचीत में एक छात्र ने कहा- 'इन लोगों ने हमें देश विरोधी बता दिया'. इस पर राहुल गांधी हंसते हुए कहते हैं, '17 साल के डीप स्टेट एजेंट्स' फिर वह कहते हैं कि भैया, इन आतंकियों के चेहरे भी दिखाओ.'  फिर राहुल गांधी ने बच्चों से पूछा कि डीप स्टेट क्या होता है, भाई? तो छात्र कहते हैं सोरोस... वह कहते हैं कि हमें हमारी बात पूछने पर एंटी नेशनल कहा गया. 

Advertisement

Rahul Gandhi

इस पर राहुल गांधी ने कहा कि, अगर किसी समस्या का समाधान करना है तो पहले उसे स्वीकार करना पड़ेगा, है न? लेकिन ये लोग समस्याओं को स्वीकार ही नहीं करना चाहते. इसके बजाय बेचारे बच्चों को दोष देते हैं. कहते हैं कि ये 'डीप स्टेट' के एजेंट हैं, जासूस हैं, आतंकवादी हैं..."  राहुल गांधी ने अभी बातचीत की एक क्लिप ही शेयर की है. बातचीत का पूरा वीडियो नहीं शेयर किया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement