scorecardresearch
 

राहुल गांधी और पप्पू यादव पर FIR, संसद में राम मंदिर दान चोरी वाले 'नाटक' पर घिरे

संसद परिसर में हुए विपक्ष के प्रदर्शन को लेकर वाराणसी पुलिस ने राहुल गांधी समेत तीन सांसदों के खिलाफ FIR दर्ज की है. शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि प्रदर्शन के दौरान सनातन धर्म और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई.

Advertisement
X
दानपेटी रखकर अपना विरोध दर्ज कराते राहुल गांधी और अन्य सांसद. (PTI photo)
दानपेटी रखकर अपना विरोध दर्ज कराते राहुल गांधी और अन्य सांसद. (PTI photo)

संसद परिसर में हुए विपक्ष के प्रदर्शन को लेकर विवाद बढ़ गया है. वाराणसी पुलिस ने नेता विपक्ष राहुल गांधी समेत तीन सांसदों के खिलाफ FIR दर्ज की है. आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान किए गए नाटक से सनातन धर्म और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची. यह मामला वाराणसी के कोतवाली थाने में दर्ज किया गया है.

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में राहुल गांधी, निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव और समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद के नाम शामिल हैं. यह FIR कुछ संतों की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है.

शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि संसद में हुए प्रदर्शन के दौरान सनातन धर्म को लेकर आपत्तिजनक तरीके से बात की गई. उनका कहना है कि इस घटना से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं. इस मामले पर अपनी बात रखते हुए जगतगुरु बालक दास ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान भगवान राम और सनातन धर्म को लेकर जो प्रस्तुति दी गई, वह स्वीकार नहीं की जा सकती. उन्होंने इसी को लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की.

राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर हुआ था प्रदर्शन

यह पूरा मामला उस प्रदर्शन से जुड़ा है, जो विपक्षी सांसदों ने संसद में किया था. विपक्ष का आरोप था कि अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर सवाल उठे हैं. इसी मुद्दे को लेकर सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया था. इस प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेता शामिल हुए थे. नेताओं ने 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई का मुद्दा भी उठाया था.

Advertisement

नाटक में क्या दिखाया गया था?

विरोध दर्ज कराने के लिए सांसदों ने एक छोटा सा नाटक दिखाया था. इसमें सीढ़ियों के पास दानपात्र रखे गए थे. भगवा कपड़ों में बैठे पप्पू यादव पैसे अपनी जेब में रखते दिखे. इसी दृश्य को लेकर साधु-संतों ने कड़ा ऐतराज जताया. उनका कहना है कि इस प्रस्तुति के जरिए भगवान राम और धर्म परंपरा का अपमान किया गया है. इसी आरोप के आधार पर वाराणसी पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

प्रदर्शन के दौरान विपक्षी सांसदों ने केंद्रीय गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई और संसद में उनकी अनुपस्थिति पर सवाल खड़े किए. इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा, अवधेश प्रसाद और धर्मेंद्र यादव समेत कई प्रमुख नेता एक बड़े बैनर के पीछे खड़े नजर आए, जिस पर लिखा था कि 'अमित शाह सदन से गायब क्यों?'

वाराणसी पुलिस ने शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. FIR में लगाए गए आरोपों की सच्चाई जांच के बाद ही साफ होगी. यह विवाद संसद परिसर में हुए उस प्रदर्शन को लेकर खड़ा हुआ है, जिसमें विपक्ष ने राम मंदिर चढ़ावे से जुड़े मुद्दे को उठाने की कोशिश की थी. अब उसी प्रदर्शन का एक हिस्सा कानूनी कार्रवाई की वजह बन गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement