scorecardresearch
 

खुशखबरी! 20 जून को किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये, PM KISAN की 23वीं किस्त का ऐलान

23rd instalment of PM-KISAN: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त (PM kisan Yojana) की आधिकारिक तारीख 20 जून घोषित हो गई है. किसान आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर अपना स्टेटस और लाभार्थी लिस्ट चेक कर सकते हैं.

Advertisement
X
23rd installment of Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi (PM-KISAN) scheme (File Photo-Getty Images)
23rd installment of Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi (PM-KISAN) scheme (File Photo-Getty Images)

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त (PM kisan Yojana 23rd Installment) का लंबे समय से इंतजार था लेकिन अब देश के करोड़ों किसानों को खुशखबरी मिल गई है. पीएम किसान योजना के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल X पर 23वीं किस्त जारी करने की आधिकारिक तारीख का ऐलान कर दिया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून 2026 को पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे.

सरकार का कहना है कि यह राशि सीधे लाभार्थी किसानों के खातों में भेजी जाएगी, जिससे उन्हें खेती से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी. खरीफ फसलों की बुवाई के समय मिलने वाली यह आर्थिक सहायता किसानों के लिए उपयोगी मानी जा रही है. जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्‍वर से 23वीं किस्‍त जारी करेंगे.

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च को योजना की 22वीं किस्त असम के गुवाहाटी से जारी की थी. बता दें कि इस योजना के तहत किसानों को हर साल 3 किस्तों में 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है.

22 किस्तों में कितने किसानों को मिला योजना का लाभ?

सरकार की ओर से 4 मई को आधिकारिक X अकाउंट @pmkisanofficial पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी गई थी कि पीएम किसान योजना के तहत अब तक 22 किस्तों में किसानों को ₹4.28 लाख करोड़ से अधिक की आर्थिक सहायता सीधे उनके खातों में दी जा चुकी है. इस योजना का लाभ 2.17 करोड़ से अधिक महिला लाभार्थियों तक भी पहुंचा है.अब तक महिला लाभार्थियों को ही ₹1.10 लाख करोड़ से अधिक की राशि दी जा चुकी है.

Advertisement

 

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement