scorecardresearch
 

EXCLUSIVE: 'हमारे पास चाकू नहीं था...', पप्पू यादव पर हमले के आरोपी का दावा, सांसद बोले- BJP नेता है हमलावर

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के घर प्रेस कॉन्फ्रेंस में बवाल हो गया. उन्होंने दो लोगों पर चाकू से वार, जूते से मारने का आरोप लगाया है. वहीं आरोपी हैप्पी शर्मा ने चाकू से हमले के दावे को नकारा, तो पप्पू यादव ने इसे साजिश बताया. जानें क्या है पूरा मामला.

Advertisement
X
पप्पू यादव के आवास पर पहुंचे एक आरोपी ने चाकू से हमले की दावे को नकारा है. (फोटो-ANI)
पप्पू यादव के आवास पर पहुंचे एक आरोपी ने चाकू से हमले की दावे को नकारा है. (फोटो-ANI)

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के दिल्ली स्थित घर पर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में चप्पल फेंकने और हंगामे के मामले में अब दोनों पक्षों का बड़ा बयान सामने आया है. एक तरफ पप्पू यादव ने उन पर चाकू से हमले की कोशिश का आरोप लगाते हुए इसे सुरक्षा में बड़ी चूक बताया है.

वहीं दूसरी तरफ, मौके से फरार आरोपी हैप्पी शर्मा ने आजतक से खास बातचीत में दावा किया है वे पूरी तरह निहत्थे थे. वे सिर्फ सवाल पूछने गए थे.

आरोपी हैप्पी शर्मा का दावा-हम चाकू लेकर नहीं गए थे

मामले में फरार आरोपी हैप्पी शर्मा ने आजतक से बात करते हुए कहा कि वह जल्द ही पुलिस के सामने पेश होगा. हैप्पी शर्मा ने बताया, 'सांसद के घर के बाहर पुलिस तैनात थी और हमारी पूरी चेकिंग हुई थी. हम कोई चाकू लेकर अंदर नहीं गए थे, सब कुछ कैमरे में रिकॉर्ड है.'

उसने आगे कहा, 'हम सिर्फ सांसद से यह पूछने गए थे कि वे सनातन और हिंदुओं का अपमान क्यों कर रहे हैं? वे भगवा और भगवान राम की तस्वीर को जमीन पर क्यों रख रहे हैं? लेकिन इतना बोलते ही समर्थकों ने हमें बहुत पीटा. जूता-चप्पल किसने फेंका, हमें नहीं मालूम है.

Advertisement
पप्पू यादव ने आरोपी हैप्पी शर्मा का BJP नेता होने का दावा किया है. (फोटो-X)

पप्पू यादव बोले- 'मेरी हत्या भी हो सकती थी'
दूसरी ओर, सांसद पप्पू यादव ने दावा किया कि अगर मौके पर मौजूद लोग बीच-बचाव नहीं करते तो उनकी हत्या भी हो सकती थी. पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि उन पर हमला करने वाला शख्स बीजेपी से जुड़ा नेता है.

एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए पप्पू यादव ने लिखा, 'PM साहब और गृह मंत्री जी, बताइए किसने इसे मेरी सुपारी दिया है? यूपी के CM और डिप्टी CM के साथ वाले इस लड़के ने मुझ पर जानलेवा हमला किया है. बताइए आपकी पार्टी में चढ़ावा चोर कालनेमि..ऐसे हत्यारों के संरक्षक कौन-कौन हैं? क्या आपका भी इन्हें सीधा संरक्षण प्राप्त है? अगर नहीं है तो इनपर कार्रवाई हो.'

हमले के बाद पप्पू यादव ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

हमले के बाद पप्पू यादव ने अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की. उन्होंने कहा कि संसद में भगवा कपड़ों वाले स्किट के बाद से ही उन्हें फर्जी संतों की तरफ से लगातार धमकियां मिल रही हैं. धमकी देने वाले लोग एक दिन पहले उनके बच्चों के घर तक भी पहुंच गए थे.
पप्पू यादव ने साफ किया कि वे डरने वाले नहीं हैं. उन्होंने कहा, 'कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव हमेशा सनातन की रक्षा के लिए लड़ते हैं. क्या सिर्फ BJP और RSS ही हिंदुओं के ठेकेदार हैं?'

Advertisement

सांसद ने कहा कि वे मंदिर के नाम पर होने वाले भ्रष्टाचार के खिलाफ हमेशा बोलते रहेंगे. वे राम मंदिर चंदा चोरी का मुद्दा आगे भी उठाएंगे और जरूरत पड़ी तो ऐसे स्किट दोबारा करेंगे.

पप्पू यादव के वकील तनीष्क अरोड़ा ने इस घटना को दिल्ली पुलिस की ओर से गंभीर सुरक्षा चूक करार दिया है.

यह भी पढ़ें: 'चाकू लेकर मारने की कोशिश', दिल्ली में पप्पू यादव के आवास पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, संदिग्ध को पकड़ा

वकील ने बताया कि लगातार मिल रही धमकियों के बाद दिल्ली पुलिस को दो बार पत्र लिखकर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई थी, लेकिन फिर भी केवल तीन सुरक्षाकर्मी ही तैनात किए गए थे. कानूनी टीम इस लापरवाही के खिलाफ अदालत का रुख करने की तैयारी कर रही है. वहीं, दिल्ली पुलिस की ओर से मामले पर अभी विस्तृत बयान आना बाकी है. 

गेरूआ ड्रेस पहनकर संसद द्वार पर जताया था विरोध

संसद भवन परिसर में शुक्रवार को बिहार से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव गेरूआ ड्रेस पहनकर साधु बनकर पहुंचे. उन्होंने संसद के मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने अयोध्या चंदा चोरी मामले में नाटक प्रस्तुत किया. राहुल गांधी सहित कई लोग सांकेतिन दान करते नजर आए. इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

Advertisement

वीडियो सामने आने के बाद बनारस में उनके खिलाफ एक याचिका दायर की गई, जिसमें पप्पू यादव और राहुल गांधी पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया. शिकायत के आधार पर दोनों नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई थी. 

इस पूरे मामले पर सफाई देने के लिए पूर्णिंया सांसद ने आज अपने आवास के बाहर प्रेस कॉन्फ्रेंस की.लेकिन इसी दौरान वहां मौजूद विरोधियों और सर्मथकों के बीच कहासुनी हो गई. बाद में यह कहासुनी विवाद में बदल गई.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement