scorecardresearch
 

होर्मुज में कॉमर्शियल जहाज पर अटैक, 11 भारतीय नाविक घायल, MEA ने की निंदा

होर्मुज स्ट्रेट में MT On Peace पर हमले में 12 क्रू मेंबर घायल हुए, जिनमें 11 भारतीय हैं. इस घटना के बीच इलाके में कॉमर्शियल जहाजों पर बढ़ते हमलों को लेकर चिंता जताई गई है. जुलाई में भी दो टैंकरों पर हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत और 10 अन्य के घायल होने की बात सामने आई थी.

Advertisement
X
होर्मुज स्ट्रेट में MT On Peace पर हमले में 11 भारतीय नाविक समेत 12 क्रू मेंबर घायल. (File photo: Reuters)
होर्मुज स्ट्रेट में MT On Peace पर हमले में 11 भारतीय नाविक समेत 12 क्रू मेंबर घायल. (File photo: Reuters)

ओमान के तट के पास मंगलवार को पनामा के झंडे वाले कामर्शियल जहाज MT On Peace पर प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ. यह हमला उस समय हुआ, जब जहाज होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहा था. विदेश मंत्रालय के मुताबिक, हमले में 12 क्रू मेंबर घायल हुए, जिनमें 11 भारतीय नाविक हैं.

घायल क्रू मेंबरों को ओमान के अधिकारियों की मदद से जहाज से बाहर निकाला गया. उनका ओमान के खासाब में इलाज चल रहा है. जहाज पर कुल 19 क्रू मेंबर हैं, जिनमें 17 भारतीय नागरिक हैं. भारत ने इस हमले की निंदा की है और मदद के लिए ओमान के अधिकारियों का धन्यवाद किया है.

विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस इलाके में जहाजों पर लगातार हो रहे हमले चिंता का विषय हैं. मंत्रालय ने शांति और स्थिरता के हित में इन हमलों को तुरंत रोकने की मांग की है. मंत्रालय ने कहा कि इलाके में कामर्शियल जहाजों, नाविकों और आम लोगों से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाना बंद होना चाहिए. साथ ही, अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से जहाजों की आवाजाही और कारोबार जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए.

MT On Peace पर हुआ हमला होर्मुज स्ट्रेट और उसके आसपास कामर्शियल जहाजों पर बढ़ते हमलों के बीच हुआ है. रॉयटर्स की 5 अक्टूबर की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर के पहले हफ्ते में कम से कम सात टैंकरों पर हमले दर्ज किए गए. इनमें कुवैत के झंडे वाले MT Kazimah III और लाइबेरिया के झंडे वाले Lipsi पर हुए हमले भी शामिल हैं.

Advertisement

हमलों में भारतीय भी हुए हैं प्रभावित

ये हमले उस समय भी जारी रहे, जब इस जलमार्ग से कच्चे तेल की आवाजाही युद्ध से पहले के स्तर के करीब पहुंच गई थी. इन हमलों में भारतीय नाविक भी प्रभावित हुए हैं. जुलाई में ईरान की क्रूज मिसाइलों ने UAE से जुड़े दो टैंकरों MT Mombasa और MT Al Bahiyah को निशाना बनाया था. ये दोनों ओमान के क्षेत्रीय जल से होकर  स्ट्रेट से गुजर रहे थे. रॉयटर्स के मुताबिक, इस घटना में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई थी और 10 अन्य घायल हुए थे. होर्मुज स्ट्रेट से दुनिया की करीब पांचवीं तेल और लिक्विड नेचुरल गैस की सप्लाई गुजरती है. इस रास्ते में रुकावट का असर तेल की कीमतों पर पड़ा है, शिपिंग की लागत बढ़ी है और ऊर्जा की सप्लाई पर भी खतरा पैदा हुआ है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement