scorecardresearch
 

ओडिशा में सैलाब के बीच बह रही थी गाड़ी, NDRF ने ऐसे बचाया! VIDEO

ओडिशा में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण कई इलाके जलमग्न हैं. नदियां उफान पर हैं. ऐसे में NDRF की टीम तेजी से बचाव अभियान कर रही है.

Advertisement
X
ओडिशा में भारी बारिश के कारण सड़कें जलमग्न (Photo: PTI)
ओडिशा में भारी बारिश के कारण सड़कें जलमग्न (Photo: PTI)

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण हाल बेहाल है, कहीं भूस्खलन हो रहा है तो कहीं बाढ़ जैसी स्थिति आ गई है. ओडिशा में भारी बारिश के कारण कई इलाके डूब गए हैं. प्रशासन लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दे रहा है. गुरुवार को बालासोर सदर ब्लॉक में एक वाहन पर सवार व्यक्ति तेज बहाव में फंस गया था, लेकिन NDRF की टीम ने समय रहते उसे सुरक्षित निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

बालासोर में भारी बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हैं. आवाजाही में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बालासोर सदर ब्लॉक के बैंचा गुजुरीबाजार में जलमग्न इलाके से गुजर रहा बाइक सवार व्यक्ति अचानक तेज बहाव में फंस गया.

बहाव इतना तेज था कि चट्टानी इलाके में उनका वाहन बहने लगा. लेकिन राष्ट्रीय आपदा राहत फोर्स (NDRF) ने उन्हें सफलतापूर्वक बचा लिया. वाहन उफनते पानी में बहा जा रहा था लेकिन NDRF टीम की तत्परता के कारण यह हादसा टल गया. 

यह भी पढ़ें: आफत बना मॉनसून... पूर्वोत्तर में बाढ़ से बिगड़े हालात, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी

प्रशासन लोगों से जलमग्न सड़कों का इस्तेमाल न करने की अपील कर रहा है. प्रशासन द्वारा लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है. इसके साथ ही भारी बारिश से प्रभावित इलाकों में प्रशासन और NDRF की टीमें मुस्तैद हैं. NDRF की तत्परता के कारण ही यह हादसा टल गया. ऐसे में, प्रशासन द्वारा लोगों को सुरक्षित मार्गों का ही उपयोग करने की सलाह दी जा रही है जिससे कोई अप्रिय घटना न हो. 

Advertisement

इस समय सिर्फ ओडिशा ही नहीं, देश के अन्य राज्यों भी भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement