scorecardresearch
 

20 हजार सैलरी की मांग, नोएडा फेज-2 में जोरदार प्रदर्शन... कंपनी बोली- जो सरकार कहेगी, वो करेंगे

नोएडा के फेज-2 में कर्मचारी 20 हजार रुपये सैलरी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. यहां पत्थरबाजी का मामला भी सामने आया है. वहीं, कंपनी के सीईओ श्रीराम सुंदर्शन का कहना है कि जो भी सरकार तय करेगी, उसे माना जाएगा.

Advertisement
X
नोएडा फेज-2 में प्रदर्शन जारी है. (Photo: PTI)
नोएडा फेज-2 में प्रदर्शन जारी है. (Photo: PTI)

नोएडा के कई इलाकों में आज भी प्रोटेस्ट जारी है. कुछ इलाकों में कर्मचारी शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे हैं, तो कई इलाकों में हिंसा भड़क गई है. नोएडा फेज- 2 में भी सैलरी बढ़ाने को लेकर प्रोटेस्ट जारी है.

नोएडा फेज- 2 में प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी 20 हजार की सैलरी की मांग पर अड़े हुए हैं. प्रदर्शनकारी '11 हजार में दम नहीं, 20 हजार से कम नहीं' के नारे लगा रहे हैं. इस दौरान जमकर पत्थरबाजी भी की गई.

प्रदर्शन कर रहे लोगों से पुलिस बात कर रही है और उन्हें सैलरी में हुई नई बढ़ोतरी के बारे में बता रही है. पुलिस ने बताया कि शरारती तत्व फायदा उठा रहे हैं.

लक्सर कंपनी के सीईओ श्रीराम सुंदर्शन ने आजतक से बात करते हुए दावा किया कि उनकी कंपनी सरकारी गाइड लाइन को फॉलो करती है. उन्होंने बताया कि यहां समय समय पर ऑडिट होता है. श्रीराम का कहना कि इस मामले को लेकर जो भी सरकार तय करेगी, हम उसे मानेंगे. 

कंपनी के सीईओ का दावा

श्रीराम ने कहा, 'हम सारे ग्लोबल स्टैंडर्ड फॉलो करते हैं. हम 70 साल पुरानी कंपनी है. थर्ड पार्टी ऑडिट करती है. इस बार भी जो भी सरकार का मिनिमम वेज को लेकर आएगा पालन करेंगे. फैक्ट्री के बाहर जो भीड़ है, उसमें कई बाहर के लोग हैं. हमारे वर्कर कम हैं प्रोटेस्ट में और हमारा काम जारी है.'

Advertisement

नोएडा के सेक्टर 80 में भी मजदूरों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है. कुछ मजदूरों ने पुलिस पर पत्थरबाजी भी की है. पुलिस हालात को काबू करने की कोशिश कर रही है.

यह भी पढ़ें: नोएडा के सेक्टर-80 में फिर से हिंसक प्रदर्शन, मजदूरों ने की पत्थरबाजी, पुलिस ने खदेड़ा

दिल्ली-एनसीआर में हाई अलर्ट जारी

नोएडा में सोमवार को हुई हिंसा के मामले में अब तक 350 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. सभी को जेल भेजा जा चुका है और कई से हिरासत में पूछताछ जारी है. पुलिस सीसीटीवी भी खंगाल रही है. नोएडा में कर्मचारियों के प्रदर्शन को देखते हुए पूरे एनसीआर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है.  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement