scorecardresearch
 

नीचे रेस्टोरेंट, ऊपर पीजी... नोएडा सेक्टर-52 की इमारत में लगी आग

नोएडा सेक्टर-52 के शताब्दी विहार स्थित एक पीजी भवन में आग लग गई. दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं.

Advertisement
X
नोएडा की बिल्डिंग में लगी आग (Photo: Screengrab/ITG)
नोएडा की बिल्डिंग में लगी आग (Photo: Screengrab/ITG)

नोएडा के सेक्टर-52 स्थित शताब्दी विहार के ई-3 ब्लॉक में शुक्रवार यानी आज सुबह एक पीजी की बिल्डिंग में आग लग गई. आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को मौके पर बुलाया गया. जानकारी के मुताबिक, PG के नीचे स्तिथ एक ऑफिस में आग लगी है.

जानकारी के मुताबिक, जिस इमारत में आग लगी है, उसके ग्राउंड फ्लोर पर एक रेस्टोरेंट है, जबकि ऊपरी मंजिलों पर पीजी की व्यवस्था है. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.


यह भी पढ़ें: LIVE: नोएडा की हाईराइज सोसायटी के 12वें फ्लोर पर भीषण आग, कई फ्लैटों में फैली

अधिकारियों के मुताबिक, इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर एक रेस्टोरेंट है, जबकि ऊपरी मंजिलों का इस्तेमाल PG के तौर पर किया जाता है. आग लगने की सूचना मिलने के बाद दो फायर टेंडर मौके पर भेजे गए. अधिकारी अभी तक दोनों घटनाओं की सही वजह का पता नहीं लगा पाए हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement