प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कामना की है कि नया साल देशवासियों के जीवन में अच्छा स्वास्थ्य, खुशियां और समृद्धि लेकर आए.
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि आप सभी को नए साल 2021 की शुभकामनाएं. कामना करता हूं कि ये साल आपके जीवन में अच्छी सेहत, खुशियां और समृद्धि लेकर आए. इस साल दुनिया में आशा और कल्याण की भावना का वास हो.
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी है. राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा कि कोविड-19 से उत्पन्न चुनौतियों का यह समय, हम सभी के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ने का समय है. उन्होंने ट्वीट किया, "नव वर्ष की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. नया साल, एक नई शुरुआत करने का अवसर होता है और व्यक्तिगत एवं सामूहिक विकास के हमारे संकल्प को बल देता है.
Wishing you a happy 2021!
— Narendra Modi (@narendramodi)
May this year bring good health, joy and prosperity.
May the spirit of hope and wellness prevail.
राष्ट्रपति ने देशवासियों से कहा कि कोविड-19 से उत्पन्न चुनौतियों का यह समय, हम सभी के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ने का समय है. आइए, हम सब मिलकर प्रेम और करुणा की भावना से एक ऐसा समावेशी समाज बनाने की दिशा में काम करें जहां शांति और सद्भाव को बढ़ावा मिले.
नव वर्ष की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
— President of India (@rashtrapatibhvn)
नया साल, एक नई शुरुआत करने का अवसर होता है और व्यक्तिगत एवं सामूहिक विकास के हमारे संकल्प को बल देता है।
कोविड-19 से उत्पन्न चुनौतियों का यह समय, हम सभी के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ने का समय है।
मेरी कामना है कि आप सभी स्वस्थ एवं सुरक्षित रहें और नई ऊर्जा के साथ हमारे देश की प्रगति के साझा लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आगे बढ़ें.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी दिल्लीवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी है. केजरीवाल ने कहा कि गुजरा साल न केवल भारत बल्कि दुनिया के कठिन रहा. उन्होंने कहा कि वे कोरोना वॉरियर्स को नमस्कार करते हैं, जिन्होंने मुश्किल समय में भी अपने कर्तव्य को निभाया.
कोरोना महामारी के बीच इस बार नया साल नई उम्मीदों और नई आकांक्षाओं को लेकर आ रहा है। सभी देशवासियों को नए साल की ढेरों शुभकामनाएं।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal)
कजेरीवाल ने कहा कि अभी सिर्फ साल ही गया है, कोरोना नहीं गया है, इसलिए हमें अभी कोरोना के दिशानिर्देशों का पालन करना है. कोरोना महामारी के बीच इस बार नया साल नई उम्मीदों और नई आकांक्षाओं को लेकर आ रहा है. सभी देशवासियों को नए साल की ढेरों शुभकामनाएं.