scorecardresearch
 

Monsoon Map: मुंबई पहुंचा मॉनसून, मध्य प्रदेश में भी बढ़ी रफ्तार! अगले कुछ दिनों में यूपी में एंट्री के आसार

Southwest Monsoon Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मॉनसून ने मध्य अरब सागर के बचे हुए हिस्सों को पूरी तरह कवर कर लिया है. महाराष्ट्र के कई और इलाकों में भी मॉनसून पहुंच गया, जिसमें मुंबई भी शामिल है. तेलंगाना और ओडिशा के बचे हुए हिस्सों में भी मॉनसून ने दस्तक दे दी है.

Advertisement
X
Southwest Monsoon further advanced into Maharashtra and Mumbai (फाइल फोटो- ITG)
Southwest Monsoon further advanced into Maharashtra and Mumbai (फाइल फोटो- ITG)

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने मंगलवार, 23 जून को आगे बढ़ते हुए मध्य अरब सागर के शेष हिस्सों, मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई अन्य क्षेत्रों, तेलंगाना और ओडिशा के बचे हुए हिस्सों को कवर कर लिया है. इसके साथ ही मॉनसून छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ और भागों में भी आगे बढ़ गया है. 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 23 जून तक मॉनसून की उत्तरी सीमा (नॉर्दर्न लिमिट ऑफ मॉनसून) 20°उत्तरी अक्षांश/60°पूर्वी देशांतर, 20°उत्तरी अक्षांश/65°पूर्वी देशांतर, 20°उत्तरी अक्षांश/70°पूर्वी देशांतर, दहानू, वर्धा, रायपुर, डाल्टनगंज, मोतिहारी और 28.3°उत्तरी अक्षांश/83°पूर्वी देशांतर से होकर गुजर रही है.

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो-तीन दिनों में मॉनसून के और आगे बढ़ने के अनुकूल हालात हैं. IMD ने कहा है कि अगले दो से तीन दिनों के दौरान उत्तर अरब सागर और गुजरात के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के अन्य क्षेत्रों तथा मध्य प्रदेश के कुछ भागों में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं.

गुजरात में 76% कम बारिश, गर्मी का सितम जारी, मॉनसून पर आया ये नया अपडेट
 

Monsoon Tracker (@Indiametdept)

इसके बाद अगले तीन से चार दिनों में झारखंड और बिहार के बाकी हिस्सों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भी दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के पहुंचने की संभावना है.

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून की इस रफ्तार से देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी, जिससे गर्मी से राहत मिलने के साथ-साथ खरीफ फसलों की बुवाई को भी गति मिलने की उम्मीद है.


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement