scorecardresearch
 

पर्यटन में उछाल पर गदगद मिजोरम सरकार, CM ने थिंगडॉल को बताया राज्य का हिडन जेम

मिजोरम में पर्यटन 139 फीसदी बढ़ा है. सीएम लालदुहोमा ने सुरक्षा, साक्षरता और थिंगडॉल को राज्य की खास पहचान बताया है.

Advertisement
X
मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा से आजतक की खास बातचीत (Photo: ITG)
मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा से आजतक की खास बातचीत (Photo: ITG)

मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने आजतक के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत कहा कि हाल के वर्षों में राज्य में पर्यटन क्षेत्र ने तेजी से प्रगति की है और पर्यटकों की तादाद में 139 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस साल यह आंकड़ा और बढ़ेगा. 

मुख्यमंत्री ने बताया कि मिजोरम पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म को लंदन के प्रतिष्ठित रेनडांस फिल्म फेस्टिवल के लिए चुना गया है, जो ऑस्कर के लिए क्वालिफाइंग फेस्टिवल माना जाता है. 

सीएम का मानना है कि इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिजोरम की पहचान मजबूत होगी और राज्य में ज्यादा पर्यटक आएंगे.

'मिजोरम सुरक्षित राज्यों में एक...'

लालदुहोमा ने कहा कि मिजोरम देश के सबसे ज्यादा साक्षर राज्यों में से एक है और सुरक्षा के लिहाज से भी यह भारत के सबसे सुरक्षित राज्यों में गिना जाता है. उन्होंने कहा कि राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने में रेलवे कनेक्टिविटी की भी अहम भूमिका रही है, जिससे लोगों की आवाजाही पहले की तुलना में कहीं ज्यादा आसान हुई है.

यह भी पढ़ें: मिजोरम-म्यांमार से लेकर बंगाल बॉर्डर तक ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, इंटरनेशनल ड्रग्स रैकेट पर बड़ा एक्शन

Advertisement

मुख्यमंत्री ने पर्यटकों को राजधानी आइजोल के अलावा राज्य के अन्य खूबसूरत जगहों की भी सैर करने की सलाह दी है. उन्होंने थिंगडॉल (Thingdawl) का विशेष रूप से जिक्र करते हुए इसे मिजोरम का एक ‘हिडन जेम’ बताया. उनके मुताबिक, प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण की तलाश करने वाले पर्यटकों के लिए थिंगडॉल एक बेहतरीन पर्यटन स्थल साबित हो सकता है.

(इनपुट- ह्रिजॉय दास कानूनगो)

 
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement