scorecardresearch
 

वार-पलटवार! ममता ने PM को 'घुसपैठिया' कहा, अब महाराष्ट्र के CM ने दिया ये जवाब

शनिवार को ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी को "घुसपैठिया" कहा था, जब वह ईद के मौके पर जनता को संबोधित कर रही थीं. अब ममता की इस टिप्पणी पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने पलटवार किया है.

Advertisement
X
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ममता दीदी पर चुनावी दबाव साफ दिख रहा है. (Photo: ITG)
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ममता दीदी पर चुनावी दबाव साफ दिख रहा है. (Photo: ITG)

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “सबसे बड़ा घुसपैठिया” बताया और चेतावनी दी कि राज्य को निशाना बनाने वालों का बुरा अंजाम होगा. शनिवार को ईद के बड़े कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने PM मोदी पर यह टिप्पणी की थी.

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के जरिए अगले महीने होने वाले बंगाल चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है.

ममता बनर्जी के इस बयान पर अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पलटवार किया है. नागपुर में उन्होंने कहा कि ममता दीदी के दिमाग पर चुनावी दबाव साफ दिख रहा है. उन्हें लग रहा है कि वे यह चुनाव हार रही हैं.

यह भी पढ़ें: असम विधानसभा चुनाव: TMC ने जारी की दूसरी लिस्ट, 7 उम्मीदवारों के नाम घोषित

फडणवीस ने कहा कि कई बार व्यक्ति अपना विवेक खो देता है और फिर ऐसी बातें करता है जिन्हें तवज्जो नहीं देनी चाहिए. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा कि लोग जानते हैं कि घुसपैठ कौन कर रहा है और देश को बचाने वाला कौन है.

इसी दौरान फडणवीस ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भारत ने युद्ध का कोई भी परिणाम देश पर हावी नहीं होने दिया, लेकिन राहुल गांधी केवल अपने देश को बदनाम करने और अराजकता फैलाने की कोशिश करते हैं. ऐसे प्रयासों की वजह से ही जनता उनसे दूर हो गई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement