scorecardresearch
 

बेंगलुरु: युवकों ने पहले बहस की, कॉलर पकड़ा, फिर दुकानदार की कर दी पिटाई - VIDEO

कर्नाटक के बेंगलुरु में तेज आवाज में हनुमान चालीसा बजाने वाले एक दुकानदार के साथ मारपीट की गई है. कुछ युवक उसे मना करने आए थे लेकिन देखते-ही-देखते दोनों में हाथापाई शुरू हो गई. इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है और आरोपियों की तलाश जारी है.

Advertisement
X
पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश
पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

कर्नाटक के बेंगलुरु में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां कुछ युवाओं ने एक दुकानदार को सिर्फ इसलिए पीट दिया, क्योंकि वह अपनी दुकान में 'अजान' के दौरान हनुमान चालीसा बजा रहा था. हालांकि, पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर में हनुमान चालीसा की वजह से मारपीट का जिक्र नहीं है. मसलन, यह स्पष्ट नहीं है कि मारपीट हनुमान चालीसा की वजह से ही की गई. पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2 मुस्लिम समुदाय से हैं और 1 हिंदू समुदाय से है. जबकि 3 अन्य आरोपी फरार हैं.

पूरा मामला सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया, जिसमें एक युवक को दुकानदार का कॉलर पकड़ते देखा जा सकता है, जिसके बाद दोनों में जमकर हाथापाई हुई. इस पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने पूछा कि 'क्या कर्नाटक में हनुमान चालीसा बैन हो गया है?'

दुकानदार को पीटने का मामला बेंगलुरु के जुमा मस्जिद रोड पर सिद्दन्ना गली का है, जहां पीड़ित की एक मोबाइल की दुकान है. सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कुछ युवक उसकी दुकान पर आते हैं और उसे हनुमान चालीसा बंद करने का आग्रह करते हैं. वीडियो में एक युवक को देखा जा सकता है कि वह किस तरह चेतावनी भरे अंदाज में दुकानदार की ओर इशारा कर रहा है.

यह भी पढ़ें: कर्नाटक के पूर्व CM येदियुरप्पा पर POCSO एक्ट के तहत केस, आरोप लगाने वाली महिला अलग-अलग लोगों पर कर चुकी है 53 केस

Advertisement

पांच-छह युवक दुकान पर पहुंचे और मारपीट की

करीब एक-डेढ़ मिनट की बहस के बाद युवक दुकानदार का कॉलर पकड़ लेता है. इसकी प्रतिक्रिया में दुकानदार भी उसका कॉलर पकड़ता है और दोनों में फिर हाथापाई शुरू हो जाती है. साढ़े चार मिनट के वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि दुकानदार इसके बाद बाहर निकलकर जाता है, जहां पांच-छह युवक उसके साथ मारपीट करते हैं. आस-पास से लोगों को गुजरते देखा जा सकता है, जो मूकदर्शक बने हैं.

'अजान के वक्त तेज आवाज में बजा रहा था हनुमान चालीसा'

बताया जा रहा है कि शाम के वक्त 'अजान' हो रही थी, जब कुछ युवक दुकान पर पहुंचे. मुकेश नाम का दुकानदार तेज आवाज में हनुमान चालीसा बजा रहा था, जिसके लिए कुछ युवक उसे मना करने आए, लेकिन दोनों में बहस हुई और फिर झड़प हो गई. इस मामले में हलासुरु गेट पुलिस स्टेशन में एक केस दर्ज किया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में बीजेपी का बड़ा फेरबदल, 10 सांसदों का काटा टिकट, इन दिग्गजों पर खेला दांव

'घटना के दो दिन बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी', वीएचपी का दावा

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने घटना पर टिप्पणी की है. उन्होंने कहा, 'सुलेमान, शाहनवाज और दानिश सहित 6 लोगों के विरुद्ध एफआईआर तो हुई लेकिन घटना के दो दिन बाद भी किसी की गिरफ्तारी की कोई खबर नहीं है.'

Advertisement

'क्या हनुमान चालीसा कर्नाटक में बैन है?', केंद्रीय मंत्री का सवाल

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने सवाल उठाया कि 'क्या कर्नाटक में हनुमान चालीसा बैन कर दिया गया है?' केंद्रीय मंत्री ने कहा, "विधानसभा में पाकिस्तान समर्थक नारों से लेकर रामेश्वरम कैफे विस्फोट तक, यह बेंगलुरु में कानून और व्यवस्था बनाए रखने में कांग्रेस सरकार की विफलता को उजागर करता है, जिससे राष्ट्र-विरोधी तत्वों को बढ़ावा मिलता है."

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement