scorecardresearch
 

कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार, AICC आज मुख्यमंत्री को भेजेगी लिस्ट, शाम 4 बजे हो सकता है शपथग्रहण

कर्नाटक में लंबे वक्त से प्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार को लेकर हलचल तेज हो गई है. ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा सुबह 10 बजे तक नई सूची मुख्यमंत्री को भेजे जाने की संभावना है. इसके बाद सूची राज्यपाल को भेजी जाएगी और शाम 4 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हो सकता है.

Advertisement
X
कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार की तैयारियां पूरी. (Photo- PTI)
कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार की तैयारियां पूरी. (Photo- PTI)

कर्नाटक में मंत्रिमंडल विस्तार की प्रक्रिया सोमवार को निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बीच सोमवार सुबह महत्वपूर्ण बैठक होनी है. इस बैठक के बाद कैबिनेट विस्तार की फाइनल लिस्ट तय होने की उम्मीद है. बताया जा रहा है कि मीटिंग में नाम फाइल होने के बाद इस लिस्ट से मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के पास भेजा जाएगा. इसके बाद मुख्यमंत्री इस सूची को राज्यपाल को भेजेंगे.

सूत्रों के अनुसार, इस कैबिनेट विस्तार में कुल 20 नए मंत्री बनाए जा सकते हैं. ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से संभावित मंत्रियों की नई सूची सुबह 10 बजे तक मुख्यमंत्री को सौंप दी जाएगी. इसके तुरंत बाद मुख्यमंत्री इस लिस्ट को अंतिम मंजूरी के लिए राज्यपाल को भेजेंगे. राजभवन में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण आज शाम करीब 4 बजे होने की संभावना जताई जा रही है. 

बताया जा रहा है कि क्षेत्रीय संतुलन और जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए इस नई लिस्ट में कई नए चेहरे और अनुभवी नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में हाईकमान ने कर्नाटक कैबिनेट विस्तार पर लगाई मुहर, 3 मई को नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण

सूत्रों ने ये भी दावा किया है कि सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री को सौंपी जाने वाली लिस्ट में करीब 18 विधायकों को नाम फाइनल हो चुके हैं. संभावित मंत्रियों की सूची में पोंनन्ना, रिजवान अरशद, एसएस मल्लिकार्जुन, लक्ष्मण सावदी, यशवंतराय गौड़ा पाटिल, शरद बच्चेगौड़ा, शिवलिंगे गौड़ा और चेलुवरयास्वामी के नाम शामिल हैं.

इसके अलावा संतोष लाड, अजय सिंह, नयना मोटम्मा, पुत्तरंगा शेट्टी, मानकल वैद्य, रघुमूर्ति, शिवराज तंगड़ागी, लक्ष्मी हेब्बालकर, मधु बंगारप्पा और नारायणस्वामी को भी कैबिनेट में शामिल किए जाने की संभावनाएं हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement