scorecardresearch
 

बेटे ने मां की चाकू मारकर की हत्या, फिर खुद पुलिस स्टेशन जाकर किया सरेंडर

केरल के कन्नूर जिले में एक 30 वर्षीय युवक ने अपनी मां गीताम्मा (53) की चाकू मारकर हत्या कर दी. घटना शुक्रवार रात पेरावूर के पास कनिचर में हुई. आरोपी क्रिस्टी ने वारदात के बाद केलाकोम पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस के अनुसार उसने लोगों द्वारा मां के बारे में कथित अपमानजनक बातें सुनने के बाद यह कदम उठाया.

Advertisement
X
युवक ने अपनी ही मां को उतारा मौत के घाट. (Photo: Representational )
युवक ने अपनी ही मां को उतारा मौत के घाट. (Photo: Representational )

केरल के कन्नूर में 30 वर्षीय व्यक्ति ने अपने घर पर अपनी मां की हत्या कर दी. फिर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.  मृतक की पहचान गीताम्मा (53) के रूप में हुई है, जो पेरावूर के पास कनिचर की रहने वाली थीं और थंकाचन की पत्नी थीं. 

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात घटना के बाद उनके बेटे क्रिस्टी ने केलाकोम पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण कर दिया. FIR के अनुसार क्रिस्टी ने शुक्रवार रात 8 बजे से 9 बजे के बीच अपने घर के बेडरूम में गीताम्मा की गर्दन पर चाकू से वार किया. FIR में कहा गया है कि उसने यह अपराध तब किया जब उसने इलाके के लोगों को उस महिला के बारे में बुरा बोलते हुए सुना.

ब्यूटी पार्लर चलाती थी महिला
पुलिस ने बताया कि क्रिस्टी ने बेंगलुरु के एक कॉलेज में पढ़ाई की थी, लेकिन कोर्स पूरा किए बिना ही घर लौट आया था. गीताम्मा एक ब्यूटी पार्लर चलाती थीं और BJP महिला मोर्चा की एक सक्रिय कार्यकर्ता थीं. यह घटना तब हुई जब थंकाचन घर से बाहर थे. अधिकारियों ने बताया कि अपनी मां पर हमला करने के बाद क्रिस्टी ने एक दोस्त को फोन किया और मोटरसाइकिल से पुलिस स्टेशन गया. जहां उसने अधिकारियों को घटना के बारे में जानकारी दी.

Advertisement

इसके बाद पुलिस घर पहुंची और गीताम्मा को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जहां रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि क्रिस्टी नशे का आदी था. वहीं पुलिस ने कहा कि इस दावे की पुष्टि के लिए आगे की जांच की आवश्यकता है. फिलहाल मामले में केलाकोम पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement