scorecardresearch
 

कन्नूर से जेद्दाह जा रही फ्लाइट ने हवा में लिया यू-टर्न, तकनीकी खराबी के कारण वापसी

कन्नूर से जेद्दाह जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते से लौट आई. यात्रियों के लिए वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था की गई है.

Advertisement
X
तकनीकी खराबी की वजह से वापस लौटी फ्लाइट (Representational Image/File)
तकनीकी खराबी की वजह से वापस लौटी फ्लाइट (Representational Image/File)

कन्नूर से जेद्दाह जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट ने तकनीकी खराबी की वजह से हवा में ही यू-टर्न ले लिया. फ्लाइट अपने बेस यानी कन्नूर एयरपोर्ट वापस आ गई. प्रभावित यात्रियों के लिए दूसरी फ्लाइट का इंतजाम किया जा रहा है.

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने स्टेटमेंट में कहा, "हमारी कन्नूर-जेद्दाह फ़्लाइट के क्रू ने तकनीकी खराबी के बाद एहतियात के तौर पर वापस लौटने का फैसला किया. हम आगे की यात्रा के लिए दूसरे विमान का इंतज़ाम कर रहे हैं और यात्रियों को रिफ्रेशमेंट और होटल में ठहरने की सुविधा दी गई है."

एयरलाइन ने आगे कहा कि हमें हुई असुविधा के लिए खेद है और हम दोहराते हैं कि हमारे कामकाज के हर पहलू में सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है.

180 से ज्यादा लोग थे सवार

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने बताया कि एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को कन्नूर से जेद्दा जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ़्लाइट, विमान के इंजन में खराबी के कारण उड़ान भरने के दो घंटे के भीतर ही वापस लौट आई. सूत्रों ने बताया कि 180 से ज़्यादा यात्रियों वाला यह विमान सुबह 7:40 बजे कन्नूर एयरपोर्ट से उड़ा था, लेकिन उड़ान के करीब दो घंटे बाद पायलटों ने इंजन की वॉर्निंग लाइट देखी और वापस लौटने का फ़ैसला किया.

Advertisement

उन्होंने बताया, "फ़्लाइट कन्नूर में सुरक्षित उतर गई और सभी यात्री ठीक हैं. विमान की जांच करने पर पता चला कि फ़्यूल फ़िल्टर में कुछ खराबी थी. लैंडिंग से पहले फ़्यूल कम करने के लिए विमान ने कुछ देर तक एयरपोर्ट के ऊपर चक्कर लगाए."

 
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement