scorecardresearch
 

अब EMI पर करें तीर्थ यात्रा! IRCTC की भारत गौरव ट्रेन से 4 ज्योतिर्लिंग, तिरुपति और कन्याकुमारी घूमने का मौका

IRCTC ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के जरिए आसान EMI पर तीर्थ यात्रा की सुविधा शुरू की है. यात्री तिरुपति, रामेश्वरम, कन्याकुमारी, चार ज्योतिर्लिंग, द्वारका और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की यात्रा मासिक किस्तों में कर सकेंगे.

Advertisement
X
इस पैकेज की शुरुआती कीमत 18 हजार रुपये शुरू होगी.(File Photo:ITG)
इस पैकेज की शुरुआती कीमत 18 हजार रुपये शुरू होगी.(File Photo:ITG)

अगर आप लंबे समय से तीर्थ यात्रा की योजना बना रहे हैं, लेकिन बजट आड़े आ रहा है, तो आपके लिए अच्छी खबर है.अब IRCTC श्रद्धालुओं को आसान मासिक किस्तों में भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा कराने जा रहा है. पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय गोरखपुर से चलने वाली इस विशेष ट्रेन में दक्षिण भारत और चार ज्योतिर्लिंग के दर्शन का मौका मिलेगा. 

श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने आस्था और सुविधा का अनोखा संगम तैयार किया है. पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन का संचालन करने जा रहा है. इस योजना के तहत यात्री आसान EMI यानी मासिक किस्तों में देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकेंगे. 

पूर्वोत्तर रेलवे के CPRO सुमित कुमार ने बताया कि पहला टूर पैकेज 31 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक रहेगा, जिसकी अवधि 11 रात और 12 दिन की होगी. इस यात्रा में श्रद्धालुओं को तिरुपति बालाजी, रामनाथस्वामी मंदिर, मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे. इस पैकेज की शुरुआती कीमत 23 हजार 560 रुपये है, जिसे मात्र 828 रुपये की मासिक किस्तों में भी लिया जा सकता है.

वहीं दूसरा पैकेज 17 अगस्त से 26 अगस्त 2026 तक, यानी 9 रात और 10 दिन का होगा.इस यात्रा में महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, नागेश्वर और सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के साथ द्वारकाधीश, भेंट द्वारका, सिग्नेचर ब्रिज और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का भ्रमण कराया जाएगा.इस पैकेज की शुरुआती कीमत 18 हजार 380 रुपये है, जिसे मात्र 646 रुपये की आसान मासिक किस्तों में बुक किया जा सकता है. 

Advertisement

यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में एसी सेकेंड, एसी थर्ड और स्लीपर श्रेणी की व्यवस्था की गई है. साथ ही एलटीसी और ईएमआई जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी. इच्छुक यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं या लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय से संपर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. 

पूर्वोत्तर रेलवे के CPRO सुमित कुमार ने बताया, गोरखपुर से अब श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक पर्यटन और भी आसान होने जा रहा है.कम मासिक किस्तों में चार ज्योतिर्लिंग, दक्षिण भारत और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जैसे प्रमुख स्थलों की यात्रा का अवसर मिलने से बड़ी संख्या में यात्रियों के इस योजना का लाभ उठाने की उम्मीद है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement