scorecardresearch
 

इंडिगो फ्लाइट में गुल हो गई बिजली, बिना एसी आधे घंटे फंसे रहे यात्री, वडोदरा एयरपोर्ट पर हंगामा

वडोदरा से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E657 में ग्राउंड पावर यूनिट (जीपीयू) की तकनीकी खराबी के कारण बिजली गुल हो गई, जिससे एयर कंडीशनर और लाइटें बंद हो गईं। यात्रियों को लगभग 25 मिनट तक बंद केबिन में घुटन और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा.

Advertisement
X
वडोदरा-दिल्ली इंडिगो की फ्लाइट में बिजली गुल होने से यात्री परेशान हो गए
वडोदरा-दिल्ली इंडिगो की फ्लाइट में बिजली गुल होने से यात्री परेशान हो गए

वडोदरा से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में बड़ी तकनीकी खराबी सामने आई है. इस गड़बड़ी के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. एयरपोर्ट पर खड़ी फ्लाइट में अचानक बिजली गुल होने के कारण एयर कंडीशनर और लाइटें पूरी तरह बंद हो गईं. भीषण गर्मी के बीच फ्लाइट में अंधेरा छा गया और यात्रियों को घुटन महसूस होने लगी. यात्री गर्मी की वजह से भी परेशान होने लगे.

यह घटना वडोदरा से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E657 में घटी. फ्लाइट में सवार यात्री बीती रात 8:50 से 9:15 बजे तक (लगभग 25 मिनट) अंदर फंसे रहे. बंद केबिन में असहनीय गर्मी से परेशान यात्री फाइलों, अखबारों आदि से हवा करते नजर आए. इस गंभीर सिचुएशन का वीडियो एक यात्री ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो तुरंत ही वायरल हो गया. 

एयरपोर्ट के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, विमान का ग्राउंड पावर यूनिट (जीपीयू) किसी तकनीकी खराबी के कारण अचानक बंद हो गया, जिससे यह स्थिति उत्पन्न हुई. विमान में बिजली गुल होते ही एयरलाइन के टेक्नीशियंस की एक टीम ने तुरंत काम शुरू कर दिया. तेजी से किए गए ऑपरेशन के बाद, कुछ ही समय में बिजली आपूर्ति सफलतापूर्वक बहाल कर दी गई. विमान में बिजली और एसी के दोबारा चालू होते ही घुटन महसूस कर रहे यात्रियों ने राहत की सांस ली और फिर विमान दिल्ली के लिए रवाना हो गया.

Advertisement

जीपीयू का काम क्या है?
जब कोई विमान रनवे या टर्मिनल पर स्थिर खड़ा होता है, तो उसके मुख्य इंजन बंद कर दिए जाते हैं. इंजन बंद होने पर भी, 'ग्राउंड पावर यूनिट' (जीपीयू) विमान के अंदर महत्वपूर्ण प्रणालियों, जैसे कॉकपिट इंस्ट्रूमेंट्स (डिस्प्ले और नेविगेशन), केबिन लाइटिंग, एयर कंडीशनिंग (तापमान बनाए रखने के लिए) और इंजनों को फिर से चालू करने के लिए आवश्यक बिजली की आपूर्ति जारी रखती है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement